• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB रैम और 1.5K डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च होंगे HONOR 300 और 300 Pro स्मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

16GB रैम और 1.5K डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च होंगे HONOR 300 और 300 Pro स्मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

HONOR 300 और HONOR 300 Pro चीनी बाजार में जल्द लॉन्च होने वाले है।

16GB रैम और 1.5K डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च होंगे HONOR 300 और 300 Pro स्मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

Photo Credit: HONOR

HONOR 300 में 1.5K OLED डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • HONOR 300 Pro रॉक ब्लैक, टी ग्रीन और स्टारलाइट सैंड में आएगा।
  • HONOR 300 में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज प्रोसेसर मिलेगा।
  • HONOR 300 सीरीज में 1.5K OLED डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
HONOR ने चीन में लॉन्च से पहले HONOR 300 और HONOR 300 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। आगामी फोन के कलर, रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ फोन का डिजाइन का पता चला है। ब्रांड ने चीन में फोन के प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं। यहां हम आपको HONOR 300 और HONOR 300 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HONOR 300, 300 Pro Colors & Storage


HONOR 300 Pro कलर ऑप्शन के मामले में रॉक ब्लैक, टी ग्रीन और स्टारलाइट सैंड में आएगा। यह फोन 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोटो से फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का पता चला है, जिसमें एक पोर्ट्रेट कैमरा और एक कर्व्ड स्क्रीन शामिल है।

HONOR 300 कलर ऑप्शन के मामले में लुयान पर्पल, मोयन ब्लैक, चाका ग्रीन, कैंगशान ग्रे और यूलोंग स्नो कलर्स में उपलब्ध होगा। वहीं 8GB + 256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB जैसे स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। फोटो से पता चला है कि फोन में एक फ्लैट स्क्रीन है। आधिकारिक टीजर से फोन के 6.97 मिमी स्लीक डिजाइन का पता चला है।


HONOR 300 Series Specifications


पिछली अफवाहों के आधार पर HONOR 300 सीरीज में 1.5K OLED डिस्प्ले होगी। HONOR 300 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जबकि पिछले मॉडल में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया था। आपको बता दें कि HONOR 300 में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज प्रोसेसर मिलेगा। HONOR 300 सीरीज में 100W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और वायरलेस सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं 3C सर्टिफिकेशन से पहले ही फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का पता चल गया था। इसके अलावा फोन के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की भी अफवाह है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »