Honor 10 मई के आखिरी में आएगा भारत, फोन से जुड़ी अहम जानकारी लीक

हुवावे ब्रांड का Honor 10 कंपनी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट होगा, जो भारत में मई के आखिर में लॉन्च होगा। नई जानकारी में कहा गया है कि Honor 10 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 2 मई 2018 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 है कंपनी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट
  • Honor 10 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा
  • भारत में इस फोन की कीमत हो सकती है 35,000 रुपये के करीब

Honor 10 मई के आखिरी में आएगा भारत

हुवावे ब्रांड का Honor 10 कंपनी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट होगा, जो भारत में मई के आखिर में लॉन्च होगा। नई जानकारी में कहा गया है कि Honor 10 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि Honor 10 की भारत में कीमत लगभग 35,000 रुपये होगी। इसका मुकाबला आगामी हैंडसेट OnePlus 6 से माना जा रहा है। वनप्लस भी मई के मध्य में भारत में लॉन्च होगा।

चीन में Honor 10 की कीमत 2,599 चीनी युआन (तकरीबन 27,200 रुपये) है। यह कीमत हैंडसेट के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। 128 जीबी वाला वेरिएंट 2,999 चीनी युआन का है। फोन ब्लैक, ग्रे, ब्लू, पर्पल रंग वेरिएंट में आएगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Honor 10 के लीक हुए बैनर में इसका ट्विलाइट 3डी बैक पैनल दिखा था। साथ ही इसमें पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जिससे अंदाज़ा लगाया गया है कि इसे आगे की ओर दिया गया होगा। साथ ही इसमें हॉरिजोंटल डुअल कैमरा सेटअप होगा। रिपोर्ट कहती है कि फोन के फ्रंट में आईफोन X जैसा नॉच भी होगा।

इसके अलावा लीक में पता चला है कि फोन में किरीन 970 चिपसेट होगा। 6 जीबी के रैम दिए जाएंगे। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी स्टोरेज होगा। इससे इतर Honor 10 में 5.8 इंच का डिस्प्ले होगा। यह फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला होगा। कैमरे की बात करें तो Honor 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। यह संभवत: 16+24 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही डुअल एलईडी फ्लैश इसमें दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का होने की चर्चा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.