HMD Skyline 2 फोन लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक, जुलाई में देगा दस्तक!

कंपनी इसके साथ ही Skyline 2GT और Fusion 2 हैंडसेट्स भी मार्केट में उतार सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 08:43 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन ग्लोबल मार्केट में जुलाई में पेश किया जा सकता है।
  • Skyline 2GT और Fusion 2 हैंडसेट्स भी मार्केट में आने की संभावना।
  • कंपनी की ओर से फोन को अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है।

HMD Skyline में 108MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है।

HMD कथति तौर पर अपने नए स्मार्टफोन HMD Skyline 2 पर काम कर रही है। यह फोन इससे पहले आए HMD Skyline का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। फोन के लॉन्च के लिए एक टिप्स्टर ने इसकी टाइमलाइन का भी खुलासा किया है। हालांकि कंपनी की ओर से फोन को अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है, और न ही अभी तक ब्रांड ने मॉनिकर की पुष्टि की है। फोन के लिए कहा गया है कि यह पुराने मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड्स लेकर आएगा। आइए जानते हैं नए हैंडसेट के बारे में क्या जानकारी अभी तक मिल पा रही है। 
 

HMD Skyline 2 Launch Timeline (Expected)

HMD Skyline 2 के लॉन्च को लेकर जानकारी आ रही है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में जुलाई में पेश किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर HMD_MEME'S की ओर से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लॉन्च टाइम को लेकर यह दावा किया गया है। हालांकि इस फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर यहां कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी इसके साथ ही Skyline 2GT और Fusion 2 हैंडसेट्स भी मार्केट में उतार सकती है। 

Advertisement
Skyline 2GT को एक गेमिंग फोन बताया है जबकि Fusion 2 के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के द्वारा इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के मॉनिकर की पुष्टि होना अभी बाकी है। HMD Skyline 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इससे पहले आए मॉडल HMD Skyline के स्पेसिफिकेशंस से इनका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

HMD Skyline में 6.55 इंच का फुलएचडी प्लस pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट आता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी भी मिलती है। फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। फोन में 4600mAh की बैटरी मिलती है और 33W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह फोन 15W की मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 5W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। 
Advertisement

HMD Skyline में 108MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 50MP का टेलीफोटो शूटर भी आता है और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 50MP फ्रंट कैमरा से लैस है। फोन में IP54 डस्ट और वाटर रसिस्टेंस रेटिंग दी गई है। फोन की भारत में कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 35,999 रुपये है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.