HMD ने आज ग्लोबल बाजार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास तौर पर तैयार HMD 2660 Flip Senior Edition लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: HMD
HMD 2660 Flip Senior Edition में 2.8 इंच की QVGA डिस्प्ले है।
HMD ने आज ग्लोबल बाजार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास तौर पर तैयार HMD 2660 Flip Senior Edition लॉन्च कर दिया है। यह फोन 1450mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि एक बार चार्ज होकर 20 घंटे तक टॉकटाइम प्रदान करती है। इसमें स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 32GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसमें 1GHz तक Unisoc T107 Single-Core प्रोसेसर दिया गया है। HMD 2660 Flip Senior Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कुछ इस प्रकार हैं।
HMD 2660 Flip Senior Edition की कीमत 79.99 GBP (लगभग ₹10,160) है। यह फोन बिक्री के लिए HMD के UK स्टोरफ्रंट पर उपलब्ध है। इस फोन को सिर्फ कोजी ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
HMD 2660 Flip Senior Edition में 2.8 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 320x240 पिक्सल और 1.77 इंच की सेकेंड्री QQVGA डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 160x128 पिक्सल है। इसमें सिंगल कोर Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 48MB RAM और 128MB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसमें 1450mAh की बैटरी दी गई है जो कि 2G पर 20 घंटे का टॉकटाइम और 4G पर 6.5 घंटे का टॉकटाइम प्रदान करती है। इस फोन की लंबाई 108 मिमी, चौड़ाई 55 मिमी, मोटाई 18.9 मिमी और वजन 136.4 ग्राम है। इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल का VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वायरलेस एफएम रेडियो और MP3 प्लेयर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज