• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Hisense A9 स्मार्टफोन ई इंक डिस्प्ले, 8GB रैम, 4000mAh बैटरी के साथ फिर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Hisense A9 स्मार्टफोन ई-इंक डिस्प्ले, 8GB रैम, 4000mAh बैटरी के साथ फिर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

फोन Android 11 ओएस के साथ आता है।

Hisense A9 स्मार्टफोन ई-इंक डिस्प्ले, 8GB रैम, 4000mAh बैटरी के साथ फिर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Hisense ने अपना पुराना फोन फिर से मार्केट में उतारा है।

ख़ास बातें
  • इसमें 27 बिल्ट-इन LED लाइट्स लगी हैं।
  • फोन Android 11 ओएस के साथ आता है।
  • इसमें 4000mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Hisense को स्मार्टफोन बनाने के लिए नहीं जाना जाता है, लेकिन कंपनी कुछ स्मार्टफोन रिलीज करती है। कंपनी ने 2022 में अपना एक फोन Hisense A9 के नाम से लॉन्च किया था। इस फोन में कंपनी ने e-ink डिस्प्ले का इस्तेमाल किया था। फोन को अब ब्रांड ने एक बार फिर से मार्केट में उतारा है। यह 6.1 इंच ई-इंक पैनल के साथ आता है। इसमें 27 बिल्ट-इन LED लाइट्स लगी हैं। फोन में 4G की कनेक्टिविटी है और यह Qualcomm Snapdragon 662 चिपसेट से लैस है। फोन Android 11 ओएस के साथ आता है। इसमें 4000mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं दोबारा लॉन्च हुए इस फोन में और क्या है खास। 

Hisense A9 को कंपनी ने मार्केट में एक बार फिर से लॉन्च किया है। Hisense A9 के री-लॉन्च किए मॉडल में कंपनी ने खास बदलाव नहीं किए हैं। हालांकि फोन में रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन अब बदल दिए गए हैं। पुराने मॉडल को कंपनी ने 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया था। लेकिन नया मॉडल 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन की कीमत चीन में 3199 युआन (लगभग 37,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। सेल 22 जनवरी से शुरू होगी। 
 

Hisense A9 Specifications

Hisense A9 में इसका डिस्प्ले इसका आकर्षक फीचर है। यह 6.1 इंच कस्टमाइज्ड ई-इंक पैनल के साथ आता है। यह 300ppi पिक्सल डेंसिटी से लैस है। इसमें 27 बिल्ट-इन LED लाइट्स लगी हैं। फोन में 4G की कनेक्टिविटी है और यह Qualcomm Snapdragon 662 चिपसेट से लैस है। फोन Android 11 ओएस के साथ आता है। इसमें 4000mAh की बैटरी है। 

कैमरा की बात करें तो Hisense A9 में 13MP का रियर कैमरा है। इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में सेफ्टी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है। इस फोन की मोटाई 7.8mm की है। डिवाइस का वजन 183 ग्राम बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »