108MP कैमरा, 4000mAh बैटरी के साथ Hi Nova 9 SE स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Hi Nova 9 SE में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में एक लेंस 100 मेगापिक्सल का भी है।

108MP कैमरा, 4000mAh बैटरी के साथ Hi Nova 9 SE स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Hi Nova 9 SE की चीन में कीमत 2499 yuan (लगभग 29,500 रुपये) से शुरू है।

ख़ास बातें
  • Hi Nova 9 SE में 6.78 इंच की एचडी फुल व्यू स्क्रीन दी गई है।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 4000mAh की है।
  • इसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन
China Post ने मार्च के अंत में Hi Nova 9 SE स्मार्टफोन को टीज किया था। अब कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Huawei Nova 9 SE के जैसा ही है। फोन में 6.78 इंच की एचडी फुल व्यू स्क्रीन दी गई है। इसमें 387ppi पिक्सल डेन्सिटी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। Hi Nova 9 SE में टेलीकॉम कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड में दिया गया है जो कि एक वाइड एंगल कैमरा है। 
 

Hi Nova 9 SE price

Hi Nova 9 SE की चीन में कीमत 2499 yuan (लगभग 29,500 रुपये) से शुरू है। इसे फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन की सेल कल, यानि 23 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इसे तीन कलर वेरिएंट्स- ड्रीम आइस ब्लू, ड्रीम फ्रिटिलरी, और ब्राइट ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। 
 

Hi Nova 9 SE Specifications

Hi Nova 9 SE में 6.78 इंच की एचडी फुल व्यू स्क्रीन दी गई है। इसमें 387ppi पिक्सल डेन्सिटी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 94.85% है। यह पी3 वाइड कलर गैमेट कलर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है जिसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

Hi Nova 9 SE में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में एक लेंस 100 मेगापिक्सल का भी है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। एक मैक्रो लेंस और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है जो कि एक वाइड एंगल लेंस है। इसमें AI स्मार्ट ब्यूटी एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है। यानि कि कैमरा आपकी सेल्फी को खुद ब खुद खूबसूरत बना देगा। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 4000mAh की है। इसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में केवल 35 मिनट का समय लगता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  3. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  4. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  5. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  6. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  7. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  8. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  9. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  10. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »