Amazon और Flipkart पर स्मार्टफोन सेल, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

हमने आपकी सुविधा के लिए दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मोबाइल फोन पर दी जा रही छूट की एक सूची तैयार की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 सितंबर 2017 12:04 IST
ख़ास बातें
  • त्योहारी सीज़न में हर कोई कुछ ना कुछ खरीदना चाहता है
  • मेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आगाज़ गुरुवार को हुआ
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल का दूसरा दिन है
त्योहारी सीज़न में हर कोई कुछ ना कुछ खरीदना चाहता है। दीवाली और दशहरा होने के कारण ज़्यादा खरीदारी स्मार्टफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की ही होती है। त्योहारी सीज़न में अमेज़न, फ्लिपकार्ट और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स साइट पर हर किस्म के प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। लेकिन सबसे ज़्यादा जोर स्मार्टफोन सेल पर है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आगाज़ गुरुवार को हुआ और कई स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल का दूसरा दिन है और आज इस प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन सेल शुरू हुई है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन बेहद ही सस्ते में बेचे जा रहे हैं।

दोनों ही वेबसाइट की सेल में एक्सचेंज ऑफर के साथ बिना ब्याज़ वाला ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध है। इसके अलावा पैसे बचाने का एक और तरीका है। फ्लिपकार्ट पर आप एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करके 10 फीसदी (सर्वाधिक 1,500 रुपये) का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, अमेज़न इंडिया पर आप एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल करके 10 फीसदी का कैशबैक (सर्वाधिक 1,500 रुपये) पा सकते हैं।

हमने आपके सुविधा के लिए दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मोबाइल फोन पर दी जा रही छूट की एक सूची तैयार की है....
 

Flipkart Big Billion Days Sale में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन सस्ते में

1. शाओमी रेडमी नोट 4 को 2,000 रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज में आप 10,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

2. सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 29,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 46,000 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर के तहत 23,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Advertisement

3. मोटो जी5 प्लस के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। छूट 4,000 रुपये की है। एक्सचेंज ऑफर 12,000 रुपये का है।

4. ओप्पो एफ3 प्लस को 6,000 रुपये की छूट के साथ 24,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में सर्वाधिक 23,500 रुपये की छूट मिलेगी।
Advertisement

5. सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,490 रुपये में बेचा जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर 9,000 रुपये का है।

6. सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट को 5,000 रुपये की छूट के साथ 12,900 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप सर्वाधिक 12,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
Advertisement

7. लेईको ले मैक्स2 को 6,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज में आप 11,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
Advertisement

8. असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स को 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आपको 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। और एक्सचेंज ऑफर 8,500 रुपये का है।

9. लेनोवो के8 प्लस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप 8,500 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

10. शाओमी मी मैक्स 2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि इस फोन को हाल ही में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप अतिरिक्त 14,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स, इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो, हॉनर 6एक्स, इनफिनिक्स नोट 4, मोटो सी प्लस और ओप्पो एफ 3 हैंडसेट पर 1,000 रुपये की छूट दी गई है। लेनोवो के6 पावर और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 करीब 2,000 रुपये सस्ते में बेचे जा रहे हैं। बता दें कि हुवावे पी9 स्मार्टफोन को 25,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

Amazon Great Indian Sale में स्मार्टफोन पर ये हैं ऑफर

1. ऐप्पल आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट को 38,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 56,200 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर में आप 10,400 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

2. दो रियर कैमरे वाले लेनोवो के8 नोट को 1,000 रुपये की छूट के साथ 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में सर्वाधिक 10,400 रुपये की छूट मिलेगी।

3. फुलविज़न डिस्प्ले वाले एलजी क्यू6 स्मार्टफोन को 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है। आमतौर पर यह हैंडसेट 14,990 रुपये में बिकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर सर्वाधिक 11,600 रुपये का है।

4. शाओमी रेडमी 4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करके 7,893 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

5. शाओमी मी मैक्स 2 का सस्ता वेरिएंट (32 जीबी) और भी सस्ते में बिक रहा है। इसे 2,000 रुपये की छूट के साथ 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। एक्सचेंज ऑफऱ 10,400 रुपये का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Great Indian Festival Sale, Amazon India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.