Flipkart Big Billion Day Sale के दूसरे दिन मिल रहे हैं ये ऑफर

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल के दूसरे दिन स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Flipkart Big Billion Day Sale के दूसरे दिन मिल रहे हैं ये ऑफर
ख़ास बातें
  • दूसरे दिन स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप सस्ते में उपलब्ध
  • एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट
  • सके लिए कम से कम 4,999 रुपये की खरीदारी करनी होगी
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल के दूसरे दिन स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध करा दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट ने बुधवार शाम को ही एक टीज़र के ज़रिए ऐप्पल के आईफोन मॉडल को अब तक की सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध कराने की बात कही थी। ऐसा किया गया है। बिग बिलियन डे सेल में एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए कम से कम 4,999 रुपये की खरीदारी करनी होगी और सर्वाधिक डिस्काउंट 1,500 रुपये का होगा। इस सेल में एक्सचेंज ऑफर के साथ बिना ब्याज़ वाला ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध है।

हमने आपकी सुविधा के लिए Flipkart Big Billion Day sale के दूसरे दिन मिलने वाले शानदार टेक डील ढूंढ निकाले हैं।

Samsung Galaxy S7
सैमसंग गैलेक्सी एस7 32 जीबी 29,990 रुपये (एमआरपी 46,000 रुपये) में फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। आपको एक्सचेंज में 23,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है और सिर्फ 9 रुपये अतिरिक्त खर्च करके आप फ्लिपकार्ट बायबैक प्रोग्राम ले सकते हैं। इसके बदले में आपको भविष्य में इस फोन के बदले में 15,000 रुपये में मिलेंगे। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच का क्वाड एचडी डिस्प्ले है। यह 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

कीमत: 29,990 रुपये (एमआरपी 46,000 रुपये)

ऐप्पल एयरपॉड
फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल एयरपॉड को मात्र 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि यह आमतौर पर 12,900 रुपये में मिलता है। एयरपॉड्स वायरलेस ईयरफोन हैं जो आईफोन, आईपैड और मैकबुक के साथ काम करते हैं। एयरपॉड्स वैसे तो ऐप्पल डिवाइस के लिए बने हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल ब्लूटूथ से लैस किसी भी स्मार्टफोन के साथ किया जा सकता है।

कीमत: 9,999 रुपये (एमआरपी 12,900 रुपये)

Apple iPhone 7
ऐप्प्ल आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 38,999 रुपये (करीब 56,200 रुपये) में बेचा जा रहा है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करने को तैयार हैं तो आप अतिरिक्त 15,300 रुपये की छूट पा सकते हैं। यह इस साल में आईफोन 7 की सबसे कम कीमत है। अमेज़न की वेबसाइट पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के तहत भी यह फोन इसी कीमत में मिल जाएगा। आईफोन 7 में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले है। यह 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 7 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

कीमतः 38,999 रुपये (एमआरपी 56,200 रुपये)

Apple MacBook Air 2017
ऐप्पल मैकबुक एयर 13.3 इंच (2017 वेरिएंट) 44,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 58,990 रुपये है। मैकबुक एयर 13.3 इंच डिस्प्ले, इंटल कोर आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आता है।

कीमत: 44,990 रुपये (एमआरपी 58,990 रुपये)

एचपी एन्वी 13.3 इंच लैपटॉप
फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन सेल के तहत एचपी एन्वी 13.3 इंच लैपटॉप को 54,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 69,990 रुपये है। लैपटॉप में 8वें जेनरेशन वाला आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम हैं। स्टोरेज 256 जीबी है और यह विंडोज 10 होम पर चलता है।

कीमत: 54,990 रुपये (एमआरपी 69,990 रुपये)

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Big Billion Day 2017, Flipkart Sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »