इस गेम का पहले दिन का रेवेन्यू Avatar, Spider-Man: Brand New Day और Avengers: Endgame के बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन से भी ज्यादा है। GTA 6 की पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर की रही है
इस गेम को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है
Photo Credit: Rockstar Games
एक्शन गेम Grand Theft Auto 6 ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे बड़ा लॉन्च बनने की उपलब्धि हासिल की है। GTA 6 की पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर की रही है। यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस का नया रिकॉर्ड है। Grand Theft Auto 5 ने लॉन्च के शुरुआती तीन दिनों में एक अरब डॉलर का रेवेन्यू जुटाया था।
GTA 6 की पब्लिशर Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two ने बताया है कि यह सबसे अधिक प्री-ऑर्डर्स वाली गेम है। GTA 6 के लॉन्च से पहल इसकी लगभग 3.25 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यह एक रिकॉर्ड है। Rockstar Games के फाउंडर, Sam Houser ने कहा, "GTA 6 के साथ Rockstar Games ने एक नए चैप्टर में एंट्री की है। दुनिया भर में प्लेयर्स से मिल रहे रिस्पॉन्स से हम बहुत खुश हैं।" हालांकि, इस गेम की लॉन्च के बाद की सेल्स का आंकड़ा नहीं दिया गया है। इस गेम का पहले दिन का रेवेन्यू Avatar, Spider-Man: Brand New Day और Avengers: Endgame के बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन से भी ज्यादा है।
Sony के प्लेस्टेशन 5 और Microsoft के Xbox पर इस गेम को 19 नवंबर को लॉन्च किया गया था। PlayStation स्टोर और Xbox स्टोर पर GTA 6 को डिजिटल तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है। Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इस गेम के रिलीज से पहले Sony के PlayStation 5 की डिमांड भी बढ़ी है GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंटरनेशनल गेमिंग इंडस्ट्री में यह भारत का महत्व बढ़ने का संकेत है। बेंगलुरु में 1995 में आंत्रप्रेन्योर Rajesh Rao ने Dhruva Interactive की शुरुआत की थी। Rockstar Games ने 2019 में Dhruva Interactive को खरीद लिया था।
GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। इससे पहले भी Rockstar के बेंगलुरु के स्टूडियो में डिवेलपर्स Grand Theft Auto V सहित कुछ लोकप्रिय गेम्स को डिवेलप करने में शामिल रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।