सरकार नहीं लगाएगी 12,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन सेगमेंट पर बैन

हाल ही में ऐसी अटकलें लगी थी कि चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के 12,000 रुपये से कम के सेगमेंट में स्मार्टफोन की बिक्री करने पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • सरकार देश के ब्रांड्स को मजबूत करने पर विचार कर रही है
  • स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज ब्रांड्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है
  • इसका असर देश की स्मार्टफोन कंपनियों पर पड़ा है

सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रोडक्शन बढ़ाकर 300 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहती है

केंद्र सरकार की 12,000 रुपये से कम प्राइस वाले स्मार्टफोन्स की बिक्री पर रोक लगाने की योजना नहीं है। हाल ही में ऐसी अटकलें लगी थी कि चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के 12,000 रुपये से कम के सेगमेंट में स्मार्टफोन की बिक्री करने पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और IT स्टेट मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने चाइनीज कंपनियों पर कम प्राइस वाले फोन बेचने से रोक लगाने की योजना पर एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार देश के ब्रांड्स को मजबूत करने पर विचार कर रही है। आगामी वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े इकोसिस्टम में देश की टेक कंपनियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उनका कहना था कि सरकार ने चाइनीज मोबाइल कंपनियों से देश से एक्सपोर्ट बढ़ाने को कहा है। चंद्रशेखर ने मार्केट में किसी विशेष सेगमेंट पर बैन लगाने की किसी योजना से इनकार किया। उनका कहना था,  "हमारे पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और मुझे यह नहीं पता कि यह सूचना कहां से आई थी।" 

चंद्रशेखर ने देश में वैल्यू एडिशन को बढ़ाने पर एक रिपोर्ट भी जारी की है। इसमें सरकार ने कहा है कि वह अगले तीन से चार वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रोडक्शन बढ़ाकर 300 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहती है। यह आंकड़ा अभी इससे लगभग एक-चौथाई है। रिपोर्ट में एक्सपोर्ट बढ़ाने, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुफ्त व्यापार समझौतों पर कार्य करने के लिए सुझावों को भी शामिल किया गया है। सरकार एक्सपोर्ट के लिए रेगुलेटरी जरूरतों और ट्रांसपोर्टेशन की कॉस्ट को घटाने के उपाय भी कर रही है।

पिछले कुछ वर्षों में देश के स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज ब्रांड्स की हिस्सेदारी बढ़ी है। इसका असर देश की स्मार्टफोन कंपनियों पर पड़ा है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। हाल ही में इनमें से कुछ कंपनियों को टैक्स की चोरी करने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इन कंपनियों के खिलाफ टैक्स बचाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल करने को लेकर जांच भी चल रही है। कुछ अन्य देशों में भी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों पर रेगुलेटर्स ने शिकंजा कसा है। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एपल ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई है। एपल की योजना भारत से आईफोन का एक्सपोर्ट बढ़ाने की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Manufacturing, China, Smartphone, Market, Government, Cost, Export
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.