Rs 12 हजार से नीचे के चाइनीज स्मार्टफोन भारत में अभी नहीं होंगे बैन

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 12 हजार से नीचे स्मार्टफोन बैन करने के पीछ सरकार का मकसद देश से इन चाइनीज दिग्गजों को बाहर करना था।

Rs 12 हजार से नीचे के चाइनीज स्मार्टफोन भारत में अभी नहीं होंगे बैन

2022 की दूसरी तिमाही में Xiaomi टॉप स्मार्टफोन कंपनी के रूप में सामने आई है

ख़ास बातें
  • भारत में स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिकते हैं
  • सरकार का 12 हजार रुपये से नीचे के स्मार्टफोन्स बैन करने का नहीं है प्लान
  • Oppo, Vivo और Xiaomi पर टैक्स चोरी करने के आरोपों की भी हो रही जांच
विज्ञापन
12 हजार रुपये से नीचे के चाइनीज स्मार्टफोन भारत में बैन करने का सरकार का कोई प्लान अभी नहीं है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत सरकार 12 हजार रुपये से नीचे के चाइनीज स्मार्टफोन बैन करने जा रही है। 2022 की दूसरी तिमाही में Xiaomi स्मार्टफोन कंपनी के रूप में भारतीय मार्केट में टॉप पर आई है। कंपनी के बजट स्मार्टफोन देश में सबसे ज्यादा संख्या में मौजूद हैं। इस बीच भारत सरकार तीनों कंपनियों Oppo, Vivo और Xiaomi के खिलाफ मुकदमों की भी जांच कर रही है जिसमें इन पर टैक्स चोरी का भी आरोप लगाया गया है। 

CNBC-TV18 ने इसके पहले दी जानकारी को गलत बताते हुए दावा किया है कि अभी सरकार का 12 हजार रुपये से नीचे के स्मार्टफोन्स को बैन करने का कोई प्लान नहीं है। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 12 हजार से नीचे स्मार्टफोन बैन करने के पीछ सरकार का मकसद देश से इन चाइनीज दिग्गजों को बाहर करना था। भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन मार्केट है। Realme और Transsion जैसी हाई वॉल्यूम ब्रैंड्स द्वारा लोकल मेन्युफैक्चररर्स को दबाए जाने से रोकने के लिए भी इस तरह का फैसला लिए जाने की बात सामने आई थी। 

भारत में स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिकते हैं और 2022 की दूसरी तिमाही में Xiaomi टॉप स्मार्टफोन कंपनी के रूप में सामने आई है। Realme की शिपमेंट में 23.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और यह 61 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। इसके बाद कंपनी का मार्केट शेयर 17.1 प्रतिशत से बढ़ गया है। इसी तरह Vivo की शिपमेंट में 17.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और इसकी सेल 59 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। 

Oppo, Vivo और Xiaomi पर टैक्स चोरी करने के आरोपों की जांच भी सरकार साथ ही साथ कर रही है। डिपार्टमेंट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI)  ने Oppo को नोटिस जारी किया है जिसमें इसे 4,389 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी देने के लिए कहा गया है। कंपनी पर आरोप है कि इसने प्रोडक्ट्स के बारे में गलत जानकारी दी है जिसके कारण कस्टम ड्यूटी में धांधली हुई और यह लगभग 2,981 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »