इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है गूगल ब्रांड वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जून 2016 11:52 IST
खबर है कि गूगल जल्द ही अपने ब्रांड के साथ एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि नए गूगल-ब्रांड स्मार्टफोन के लिए मोबाइल ऑपरेटर के साथ बातचीत चल रही है और इस साल के अंत तक इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि गूगल ब्रांड- एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ कंपनी सॉफ्टवेयर के साथ डिज़ाइन पर भी ज्यादा नियंत्रण चाहती है। इसके अलावा गूगल की योजना प्रीमियम स्मार्टफोन से ऐप्पल के एकाधिकार को खत्म करने का भी है। द टेलाग्राफ ने गूगल और मोबाइल ऑपरेटर के बीच बातचीत से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए लिखा है कि नए गूगल-ब्रांड वाले हैंडसेट में 'हार्डवेयर में कंपनी का दखल बढ़ेगा।'
Advertisement

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ''एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, इस नए डिवाइस को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के डिज़ाइन, निर्माण और सॉफ्टवेयर पर गूगल का ज्यादा नियंत्रण होगा।''

इसके अलावा, 9टू5गूगल को इस बात का पता चला था जिसे गूगल के कैंपस के पास स्थित एक आईपी एड्रेस से भेजा गया था। इससे पता चला था कि गूगल इस धारणा से 'नाराज़' है कि बाजार में उपलब्ध ऐप्पल को फोन को ही 'प्रीमियम' माना जाता है।
Advertisement

यह ध्यान देने वाली बात है कि गूगल द्वारा पिछले साल अपना हैंडसेट लाने की उम्मीद थी। फिलहाल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई गूगल-ब्रांड वाले स्मार्टफोन की योजना को नकार चुके हैं और उनका कहना है कि कंपनी नेक्सस सीरीज के लिए अपनी पार्टनर कंपनियों के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
Advertisement

इस बात में कोई शक नहीं है कि अपने स्मार्टफोन बनाने से गगूल के वर्तमान ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (ओईएम) के साथ रिश्ते प्रभावित होंगे। गूगल ने किसी तरह की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

गूगल ने पिक्सल सी टैबलेट के लॉन्च करने के साथ ही डिवाइस बनाने में अपना हाथ आजमाया था। गूगल ने इस टैबलेट को पिछले साल नेक्सस 6पी और नेक्सस 5एक्स के साथ ही लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google, Mobiles, Nexus, Pixel C, Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.