गूगल कर रही है तीसरे डिवाइस पर काम, पिक्सल से भी होगा बड़ा: रिपोर्ट

गूगल कर रही है तीसरे डिवाइस पर काम, पिक्सल से भी होगा बड़ा: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • गूगल के तीसरे डिवाइस का कोडनेम ताइमेन है
  • नया डिवाइस पिक्सल स्मार्टफोन से बड़ा हो सकता है
  • पिक्स्ल और पिक्सल एक्सएल फोन पिछले साल लॉन्च हुए थे
विज्ञापन
गूगल ने पुष्टि कर दी है कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल डिवाइस के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। एक ताजा रिपोर्ट में इन दोनों के कोडनेम मस्की और वॉलआई होने का खुलासा हुआ है। अब, एक दूसरी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि टेक दिग्गज़ एक तीसरे डिवाइस पर काम कर रही है। यह वेरिएंट बाकी दोनों वेरिएंट से ज्यादा बड़ा होगा और इसका  कोडनेम ताइमेन होगा।

ताइमेन भी एक मछली है जिसे इसके बड़े आकार के चलते जाना जाता है। ड्रॉयड लाइफ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल एक बड़े डिस्प्ले वाले तीसरे फोन पर भी काम कर रही है। इस फोन को इसी साल लॉन्च किया जाना है। इस डिवाइस का कोडनेम ताइमेन है। हालांकि, इस डिवाइस के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है।

एंड्रॉयड पुलिस से अपने आंतरिक सूत्रों के हवाले से बताया कि ताइमेन एक फोन हो सकता है, लेकिन इसके बारे में अभी बेहद कम पता चला है। यह ताइमेन डिवाइस एक टैबलेट या फिर पिक्सल ब्रांड वाला एक बड़ा फोन हो सकता है। हो सकता है कि इसमें पिक्सल ब्रांडिंग ना हो और इसे एक नई ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जाए। अभी इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं पता है। लॉन्च का समय करीब आने पर, इस रहस्यमयी तीसरे डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पिक्सल फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट के कोडनेम का मस्की और वॉलआई होंग। वॉलआई नाम बेस वेरिएंट (पिक्सल 2) जबकि मस्की नाम बड़े वेरिएंट (पिक्सल एक्सएल 2) को दिया गया है। इससे पहले लीक में पता चला था कि पिक्सल 2 स्मार्टफोन एक बेहतर कैमरा, प्रोससेर के साथ आएगा और यह वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस भी होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Taimen, Google Pixel 2, Mobiles, Tablets, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »