गूगल पिक्सल 2 साल के अंत तक होगा लॉन्च, नहीं आएगा सस्ता वेरिएंट

गूगल पिक्सल 2 साल के अंत तक होगा लॉन्च, नहीं आएगा सस्ता वेरिएंट
विज्ञापन
गूगल के हाल ही में नियुक्त हिए हार्डवेयर प्रमुख रिक ओस्टलो ने एमडब्ल्यूसी 2017 में कुछ पत्रकारों के साथ बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने नए लॉन्च हुए पिक्सल ब्रांड के बारे में नई जानकारी का खुलासा किया। ख़बर है कि क्रोमबुक पिक्सल सीरीज़ वाले बयान के बाद ओस्टरलो अब नए पिक्सल स्मार्टफोन के बारे में बात कर रहे हैं। संवाददाताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि पिक्सल कोई एक प्रयोग नहीं था और अब इसका अपग्रेडेड वेरिएंट भी आ रहा है।

एंड्रॉयड पिट के एरिक हार्मन के साथ बात करते हुए, ओस्टरलो ने कहा कि अगली जेनरेशन के पिक्सल डिवाइस इस साल आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी निश्चित समय का खुलासा नहीं किया। उन्होंने हार्मन को बताया कि, ''इंडस्ट्री में एक सालाना प्रक्रिया होती है। इसलिए आप हमसे उसे निभाने की उम्मीद कर सकते हैं। आप इस साल एक अपग्रेडेड वेरिएंट की उम्मीद कर सकते हैं, हालांकि अभी मैं इसकी तारीख के बार में कुछ नहीं बता सकता।''

इसका मतलब है कि, ऐप्पल की तरह ही गूगल भी अपने स्मार्टफोन की रिलीज़ के लिए एक साल वाली साइकिल को फॉलो करेगी। पिछले साल पिक्सल डिवाइस को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और इस साल भी इसी समय के आसपास नए पिक्सल फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा, ओस्टरलो ने उन सभी दावों को खारिज़ कर दिया जिनमें इस साल एक किफ़ायती पिक्सल स्मार्टफोन के आने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा कि पिक्सल स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में ही पेश किए जाएंगे। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पिक्सल 2 स्मार्टफोन ओरिजिनल पिक्सल स्मार्टफोन से ज्यादा महंगे होंगे।

गूगल ने मोटोरोला के पूर्व कर्मचारी ओस्टरलो को पिक्सल के सभी हार्डवेयर से जुड़े कामों के लिए अपॉइंट किया है। पिक्सल डिवाइस को अच्छे रिव्यू मिले। लेकिन शुरुआत में फोन लेने वाले यूज़र को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अभी भी नई समस्याएं सामने आ रही हैं।

पिक्सल 2 के साथ ही, ओस्टरलो और उनकी टीम द्वारा नए अपग्रेड के साथ इन समस्याओं को खत्म करन की उम्मीद है। इसके अलावा, पिक्सल 2 के ज्यादा बेहतर कैमरा और प्रोसेसर के साथ वाटर रेसिस्टेंट होने का भी खुलासा हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Rick Osterloh, Google Pixel, Google Pixel 2, Pixel 2, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »