3 दिन तक फोन नहीं छुआ तो खुद होगा रीस्टार्ट, सब कुछ हो जाएगा लॉक! Google ने जारी किया नया अपडेट

Google के मुताबिक, अगर कोई फोन लगातार तीन दिन तक अनलॉक नहीं हुआ, तो वो अपने आप रीबूट हो जाएगा और फिर वो मोड एक्टिव होगा जिसमें डिवाइस पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड रहता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 20:56 IST
ख़ास बातें
  • अगर कोई फोन लगातार 3 दिन तक अनलॉक नहीं हुआ, तो वो अपने आप रीबूट हो जाएगा
  • इसके बाद वो मोड एक्टिव होगा जिसमें डिवाइस पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड रहेगा
  • Google ने इस फीचर को Android स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक्टिव किया है

Photo Credit: Pexels/ Kelvin Valerio

अगर आपका Android फोन बिना इस्तेमाल किए 3 दिन तक ऐसे ही लॉक पड़ा रहा, तो अब वो खुद-ब-खुद रीस्टार्ट हो जाएगा। ये बदलाव Google ने Play Services के नए वर्जन 25.14 में जोड़ा है। इस फीचर का मकसद सिक्योरिटी को बेहतर बनाना है, ताकि अगर आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो उसमें सेव डेटा किसी के हाथ न लगे। ये नया अपडेट चुपचाप रोलआउट हो रहा है और फिलहाल चुनिंदा डिवाइसेज पर दिखना शुरू हुआ है।

इस ऑटोमेटिक रीस्टार्ट सिस्टम का नाम 'Before First Unlock' मोड से जुड़ा है। Google के मुताबिक, अगर कोई फोन लगातार तीन दिन तक अनलॉक नहीं हुआ, तो वो अपने आप रीबूट हो जाएगा और फिर वो मोड एक्टिव होगा जिसमें डिवाइस पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड रहता है। इस स्टेट में न तो कोई बायोमेट्रिक लॉगिन काम करेगा और न ही कोई ऐप एक्सेस मिलेगा, जब तक कि यूजर खुद पासकोड डालकर फोन को अनलॉक न करे।
Advertisement

Google ने इस फीचर को Android स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए एक्टिव किया है। हालांकि Android TV, Wear OS या Android Auto डिवाइस इस रूल में शामिल नहीं होंगे। इसका सीधा मतलब ये है कि अगर आपने अपने फोन को तीन दिन से हाथ नहीं लगाया है और वो Wi-Fi या चार्जिंग से जुड़ा हुआ है, तो Google Play Services का ये फीचर डिवाइस को खुद ही रीबूट कर देगा।

ध्यान देने वाली बात ये है कि ये कोई फैक्ट्री रीसेट नहीं है, यानी आपके फोन का डाटा नहीं मिटेगा। लेकिन हां, आपको रीबूट के बाद मैन्युअली पासकोड या PIN डालना पड़ेगा, चाहे आपने फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक सेट कर रखा हो।
Advertisement

यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो फोन को कभी-कभी लंबे समय तक यूज नहीं करते या फिर जिन्हें अपने डिवाइस की सिक्योरिटी को लेकर चिंता रहती है। अभी यह क्लियर नहीं है कि ये अपडेट किन-किन डिवाइस ब्रांड्स और Android वर्जन्स तक पहुंच चुका है, लेकिन Play Services वर्जन 25.14 और उसके बाद के बिल्ड्स में इसे इनेबल किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.