Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका

मेमोरी चिप की कॉस्ट में बढ़ोतरी होने के बावजूद इस वर्ष गूगल की योजना पिक्सल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 22:34 IST
ख़ास बातें
  • गूगल के Pixel डिवाइसेज की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को बंद किया जा सकता है
  • इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव हो सकता है
  • हाल ही में नई Pixel 11 सीरीज को लॉन्च किया गया है

इस वर्ष पिक्सल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है

Photo Credit: Google

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। गूगल के Pixel डिवाइसेज की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को बंद किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Made By Google इवेंट में स्मार्टफोन्स की नई Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 को लॉन्च किया था। 

Nikkei Asia की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल ने अपने सप्लायर्स को सूचना दी है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत से Pixel स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉचेज की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को बंद करने की योजना बना रही है। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव हो सकता है। इस तनाव का असर दोनों देशों की कंपनियों पर पड़ रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और वियतनाम में गूगल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को बढ़ाया है। हालांकि, गूगल के हार्डवेयर के लिए चीन एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर बरकरार है। 

इस डिवेलपमेंट के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वियतनाम में Pixel स्मार्टफोन्स की सफल मैन्युफैक्चरिंग से गूगल को इन स्मार्टफोन्स की चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग करने का विश्वास मिला है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल की तुलना में गूगल पर चीन को छोड़ने का कोई बोझ नहीं है क्योंकि वह चीन में Pixel स्मार्टफोन्स की बिक्री नहीं करती। अगर ऐसा होता है तो चीन से मैन्युफैक्चरिंग को शिफ्ट करने वाली सैमसंग के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी होगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल के iPhones के प्राइसेज बढ़ाने पर गूगल के Pixel स्मार्टफोन्स की अमेरिका, यूरोप और जापान में बिक्री बढ़ सकती है। 

मेमोरी चिप की कॉस्ट में बढ़ोतरी होने के बावजूद इस वर्ष गूगल की योजना पिक्सल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की है। पिछले वर्ष पिक्सल स्मार्टफोन्स की लगभग 1.2 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की गई थी। भारत में कंपनी की Pixel 11 सीरीज का शुरुआती प्राइस 89,999 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स में Tensor G6 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने Pixel 11 सीरीज में Gemini AI से जुड़े फीचर्स भी दिए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.