Google Pixel फोन बनाने का जि़म्मेदारी इस बार एलजी की: रिपोर्ट

अभी तक यह माना जा रहा था कि पिछले साल गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन बनाने वाली एचटीसी, दूसरी जेनरेशन के पिक्सल फोन का निर्माण करेगी। लेकिन सामने आई नई जानकारी में इसका खंडन किया गया है। ताजा लीक जानकारी के मुताबिक, एलजी पिक्सल एक्सएल के अपग्रेडेड वेरिएंट गूगल पिक्सल एक्सएल 2 को बनाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जून 2017 15:06 IST
अभी तक यह माना जा रहा था कि पिछले साल गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन बनाने वाली एचटीसी, दूसरी जेनरेशन के पिक्सल फोन का निर्माण करेगी। लेकिन सामने आई नई जानकारी में इसका खंडन किया गया है। ताजा लीक जानकारी के मुताबिक, एलजी पिक्सल एक्सएल के अपग्रेडेड वेरिएंट गूगल पिक्सल एक्सएल 2 को बनाएगी।

9टू5 गूगल  इससे पहले उम्मीद थी कि 'ताइमेन' इस साल लॉन्च होने वाले तीन पिक्सल स्मार्टफोन में से एक होगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला था कि 'मस्की' कोडनेम वाले पिक्सल डिवाइस को पेश ना कर अब कंपनी सीधे पिक्सल एक्सएल के अपग्रेडेड वेरिएंट को लॉन्च करेगी।
Advertisement

इस नई जानकारी से संकेत मिलते हैं कि एलजी, पिक्सल एक्सएल 2 के निर्माण की प्रक्रिया में शामिल हो सकती है। इसके साथ ही एंड्रॉयड पुलिस के सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि पिक्सल एक्सएल 2 को एलजी द्वारा बनाया जाएगा।

हालांकि, अभी भी यह माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल 2 को एचटीसी ही बनाएगी। लेकिन पिक्सल एक्सएल 2 के निर्माण के लिए एचटीसी की जगह एलजी का चुनाव क्यों किया है। हो सकता है कि ओरिजिनल पिक्सल स्मार्टफोन की उपलब्धता में देरी इसकी एक वजह हो सकती है। 9टू5 गूगल ने पिछली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गूगल ने अपने अगले फोन के लिए फ्लेक्सिबल ओलेड डिस्प्ले के लिए एलजी में निवेश किया है।
Advertisement

इस नई जानकारी से पता चलता है कि हो सकता है पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 के लिए दो अलग-अलग डिज़ाइन हो और आपको नेक्सस 5एक्स व नेक्सस 6पी वाली स्थिति देखने को मिले। याद दिला दें कि एलजी उन कंपनियों में शामिल थी जो गूगल पिक्सल 3 के लिए प्रोडक्शन कॉन्ट्रेक्ट की तलाश में थी। इसके अलावा एचटीसी, टीसीएल और कूलपैड जैसी कंपनियों के भी कथित तौर पर इस कॉन्टेस्ट में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.