गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की डिलिवरी में देरी

गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की डिलिवरी में देरी
विज्ञापन
गूगल ने इस महीने की शुरुआत में नेक्सस ब्रांड को बंद करने के साथ नए पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए नए युग की शुरुआत के तौर पर देखा जा सकता है। नया स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का अनुभव संपूर्ण है। आपको इनबिल्ट गूगल असिस्टेंट फ़ीचर मिलेगा। इसमें कोई दोमत नहीं है कि इन स्मार्टफोन ने एंड्रॉयड के प्रशंसकों की उम्मीदों को एक बार फिर जगाने का काम किया है। हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग भी ज़्यादा हुई है। मांग ज्यादा होने की वजह से गूगल के इन फोन की डिलिवरी में देरी होगी। खबर है कि इन्हें नवंबर महीने के मध्य पर तक उपलब्ध कराया जाएगा।

कई खरीदारों को अब भी अपना प्री-ऑर्डर पेज पेंडिंग में लिस्ट किया हुआ मिल रहा है। 9टू5गूगल को जानकारी मिली है कि शिपमेंट में करीब तीन हफ्ते की देरी होगी। वेबसाइट पर इस खबर को लिखने वाले शख्स को पहले स्मार्टफोन 27-31 अक्टूबर के बीच में मिलना था, लेकिन अब इसे 18 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

गूगल ने पुष्टि की है कि शुरुआती मांग उम्मीदों से ज़्यादा है। एक प्रवक्ता ने कहा, "हम अपने पिक्सल फोन को मिली शुरुआती प्रतिक्रियाओं को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं। सच कहें तो प्री-ऑर्डर डिमांड उम्मीदों से ज्यादा रही है। हम फोन का उत्पादन बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।"

गूगल ने भारत में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है। यह ई-कॉमर्स साइट हैंडसेट को दो दिनों के अंदर मुफ्त में डिलीवर करने की बात कर रही है। खबर लिखे जाने के वक्त, पिक्सल और पिक्सल एक्सएल वेरिएंट के लगभग सभी वेरिएंट स्टॉक में थे, गूगल पिक्सल एक्सएल के 128 जीबी सिल्वर वेरिएंट को छोड़कर। इसके अलावा गूगल ने रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, ईज़ोन, हॉटस्पॉट, संगीता, पूर्विका मोबाइल वर्ल्ड और बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे ऑफलाइन स्टोर के साथ भी साझेदारी की है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »