गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की भारत में यह होगी कीमत

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2016 00:17 IST
गूगल ने मंगलवार देर शाम को अमेरिका में अपनी नई पिक्सल सीरीज को पेश किया। कंपनी ने इस सीरीज के दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं- गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल। इस बीच कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि भारत में इन हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी।

ऑनलाइन बुकिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। वहीं, ऑफलाइन बिक्री के लिए गूगल ने क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स के समेत करीब 1,000 रिटेल स्टोर के साथ समझौता किया है। कंपनी ने बताया है कि इस हैंडसेट की कीमत 57,000 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत 5 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट की होगी। भारत उन 6 देशों में से है जहां पर पिक्सल स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। भारत में इन हैंडसेट को अक्टूबर महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

(जानें: गूगल पिक्सल बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल)

गूगल के पिक्सल सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता का है।
Advertisement

फोन में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इसके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। दोनों ही मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.15 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। पिक्सल स्मार्टफोन 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ आएंगे और इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे। दोनों ही मॉडल में एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल के हैं।
Advertisement

पिक्सल स्मार्टफोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएंगे। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले पिक्सल स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2770 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pixel Launched, Google Pixel XL Launched
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.