Google Pixel 4a की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Google Pixel 4a के लीक रेंडर्स के बाद अब असल तस्वीरें सामने आईं है। फोन की सेटिंग्स यूआई की ली गई तस्वीर में फोन का नाम 'पिक्सल 4ए' साफ देखा गया है।

Google Pixel 4a की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Google Pixel 4a के लॉन्च को लेकर फिलहाल सस्पेंस

ख़ास बातें
  • Google Pixel 4a की लीक तस्वीरों में दिखा सिंगल रियर कैमरा मॉड्यूल
  • गूगल पिक्सल 4ए में फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी है दावा
  • Google Pixel 3a से पतली होंगी Google Pixel 4a की बेज़ल
विज्ञापन
Google के अगामी स्मार्टफोन Pixel 4a के कुछ रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनीं तस्वीरें) और वास्तविक तस्वीरें हाल ही में सामने आईं थी। हालांकि, अब कथित पिक्सल 4ए स्मार्टफोन की हाथ में ली हुईं असल तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। लीक हुईं वास्तविक तस्वीरों में कथित पिक्सल 4ए फोन होल-पंच डिस्प्ले और बेहद ही पतले बेज़ल के साथ नज़र आ रहा है। खासकर गूगल के Google Pixel 3a की तुलना में। फोन के पिछले हिस्से को देखें, तो कैमरे के लिए वर्गाकार मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें सिंगल लेंस और एलईडी प्लैश है। इनके नीचे बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Google Pixel 4a की कथित तस्वीरें Rozetked द्वारा सार्वजनिक की गई हैं। हालांकि, इन तस्वीरों को सबसे पहले फेसबुक पर स्क्रीनशॉट के तौर पर देखा गया था और फिर बाद में इसे Reddit पर साझा किया गया। इन लीक तस्वीरों में गूगल पिक्सल 4ए का होल-पंच फ्रंट पैनल स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ नज़र आ रहा है। फोन के बॉर्डर बेहद ही स्लिम है। चिन भी पहले की तुलना में पतला हुआ है। फोन का डिजाइन पहले ऑनलाइन लीक हो चुके कंसेप्ट पर आधारित रेंडर्स से काफी मेल खाता है। इसके अलावा, फोन की सेटिंग्स यूआई की ली गई तस्वीर में फोन का नाम 'पिक्सल 4ए' साफ दिखा है।

Google का यह अगामी फोन इन तस्वीरों में एक प्रोटेक्टिव फोन केस से कवर दिखा है, जो देखने में बिलल्कुल पिक्सल 3ए के ऑफिशियल फैब्रिक केस जैसा लग रहा है। पिक्सल 4ए का कैमरा मॉड्यूल ब्लैक बैकग्राउंड के साथ है। लेकिन डुअल कैमरा सेटअप की जगह इस तस्वीर में पिक्सल 4ए एक मात्र रियर कैमरे और एलईडी फ्लैश के साथ दिखा है। इसमें एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, जो काफी चौंकाने वाला है। क्योंकि कम कीमत वाले फोन भी इन दिनों इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने लगे हैं।

खबरों की मानें तो पिक्सल 4ए स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर आएगा, जो I/O मई 2020 में लॉन्च किया जाना था।

लेकिन, अब गूगल ने I/O 2020 कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया है और अब तक गूगल पिक्सल 4ए के लॉन्च स्टेटस को लेकर कोई बयान ज़ारी नहीं किया गया है। वहीं, एक अलग रिपोर्ट की मानें तो अभी पिक्सल 4ए के लॉन्च को थोड़ा और समय लगने वाला है क्योंकि गूगल अपने फोन का प्रोडक्शन चीन से ले जाकर किसी दूसरे देश स्थानांतरित करने वाला है। गूगल की योजना है कि वह पिक्सल 4ए का प्रोडक्शन वियतनाम में अगले महीने से शुरू करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pixel 4a, Pixel 4a
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »