Google Pixel फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलेगा Oppo Find N जैसा डिज़ाइन! Android 12L बीटा से मिली जानकारी...

पुरानी लीक व रेंडर्स से इशारा मिला था कि आगामी Google Pixel फोल्डेबल फोन Samsung's Galaxy Z Fold 3 की तरह होगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel फोल्डेबल फोन में मिल सकता है Oppo Find N डिज़ाइन
  • Pipit कोडनेम हाल ही में गीकबेंच पर भी हुआ था स्पॉट
  • फिलहाल गूगल ने फोल्डेबल फोन से जुड़ी जानकारी नहीं दी है
Google Pixel फोल्डेबल स्मार्टफोन पर कथित रूप से पिछले काफी समय से काम चल रहा है। फिलहाल, कंपनी ने इस स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन पिछले हफ्ते ही यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। गीकबेंच साइट पर फोन “Pipit” कोडनेम के साथ स्थित था और फोन के परफोर्मेंस संबंधी जानकारी मिली थी कि यह कंपनी के Tensor चिपसेट से लैस हो सकता है। बुधवार को Android 12L के दूसरे बीटा बिल्ड जारी होने के बाद एक नया एनीमेशन देखने को मिला, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी का फोल्डेबल फोन हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Find N जैसे डिज़ाइन के साथ आ सकता है।

9to5Google की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि हाल ही के Android 12L beta build में दो नए एनिमेशन स्पॉट किए गए हैं। इन एनिमेशन में फोल्डेबल डिवाइस देखा जा सकता है, जिसकी झलक काफी हद तक नए Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरह प्रतीत हो रही है। इलस्ट्रेशन में फोन के बॉटम में सिम-ट्रे देखी जा सकती है, जबकि दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। बता दें, पुरानी लीक व रेंडर्स से इशारा मिला था कि आगामी गूगल पिक्सल फोल्डेबल फोन Samsung's Galaxy Z Fold 3 की तरह होगा। हालांकि, नई लीक में बिल्कुल अलग ही देखने को मिला है। एनिमेशन में फोन को जब अनफोल्ड में दिखा गया है, जो स्मार्टफोन का डिस्प्ले सैमसंग के डिस्प्ले से काफी बड़ा प्रतीत हो रहा है।
 

इन एनिमेशन को सेकेंड एंड्रॉयड 12 एल बीटा में स्पॉट किया गया है और इनकी मौजूदगी से संकेत मिले है कि कंपनी अभी भी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। रिपोर्ट की मानें, तो इलेस्ट्रेशन से इशारा मिलता है कि फोन का आस्पेक्ट रेशियो अनफोल्ड होने पर ओप्पो फाइंड एन (8.4:9) के समान होगा। जबकि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 का आस्पेक्ट रेशियो 22.5:18 है।

पिछले हफ्ते गूगल का यह नया फोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, गूगल स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें दो परफोर्मेंस कोर की क्लॉक स्पीड 2.8GHz, दो कोर की 2.25GHz और चार कोर की 1.8GHz होगी। इस पिक्सल स्मार्टफोन का कोडनेम Pipit था, वहीं फोन का सिंगल-कोर स्कोर 4,811 प्वाइंट्स था और मल्टी-कोर स्कोर 11,349 प्वाइंट्स था। यह स्कोर Pixel 6 के समान है, जो कि कंपनी के Tensor प्रोसेसर से लैस था।
Advertisement

आपको बता दें, कंपनी के कथित फोल्डेबल स्मार्टफोन की जानकारी Google Camera APK में पिछले साल नवंबर में 9to5Google द्वारा ही दी गई थी। पब्लिकेशन के अनुसार, पिक्सल स्मार्टफोन Pipit कोडनेम के साथ 12.2-megapixel IMX363 camera sensor में स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैमरा ऐप में “Folded” शब्द के इस्तेमाल से माना जा सकता है कि Pipit एक फोल्डेबल फोन होगा, जिसे कंपनी द्वारा डेवलप किया जा रहा है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1792x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.