गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2016 00:54 IST
सेनफ्रांसिसको में आयोजित पिक्सल इवेंट में गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। अमेरिकी मार्केट में गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। वहीं, भारतीय मार्केट में इन स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी।

अमेरिका में गूगल पिक्सल के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,000 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट की 749 डॉलर (करीब 50,000 रुपये) होगी। वहीं, पिक्सल एक्सएल का 32 जीबी वेरिएंट 769 डॉलर (करीब 51,000 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट 869 डॉलर (करीब 58,000 रुपये) में मिलेगा। यह ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन दो स्क्रीन साइज़ में आएंगे- 5 इंच और 5.5 इंच। दोनों ही मॉडल के बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता का है।

(जानें: गूगल पिक्सल बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल)

गूगल ने जानकारी दी है कि भारत में पिक्सल स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटल और क्रोमा के अलावा अन्य ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

दोनों ही फोन में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इनके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। दोनों ही मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.15 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। पिक्सल स्मार्टफोन 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ आएंगे और इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे। दोनों ही मॉडल में एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल के है। पिक्सल स्मार्टफोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएंगे। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले पिक्सल स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होंगे।

ज्ञात हो कि इस इवेंट के लिए हमारे संवाददाता की यात्रा और रहने का खर्च गूगल ने उठाया है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2770 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pixel Launched, Google Pixel XL Launched
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.