Google Pixel 9 Pro Fold के डाइमेंशन समेत मेन स्पेसिफिकेशंस लीक, 13 अगस्त को होगा लॉन्च

Pixel 9 Pro Fold के डाइमेंशन अनफोल्डेड पोजीशन में 155.2 x 150.2 x 5.1mm हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 19:51 IST
ख़ास बातें
  • यह फोल्डेबल फोन 13 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है।
  • फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 से भी पतला हो सकता है।
  • नया पिक्सल 9 प्रो फोल्ड वजन में केवल 257 ग्राम का हो सकता है।

Pixel 9 Fold Pro में 8 इंच की फोल्डेबल OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 Pro Fold का पिक्सल फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है। गूगल का यह फोल्डेबल फोन 13 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। फोन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगा। चूंकि फोन की रिलीज डेट अब नजदीक है, तो लीक्स का सिलसिला भी तेज हो गया है। लेटेस्ट अपडेट में फोन के बारे में एक अहम जानकारी सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 को एक मामले में पीछे छोड़ सकता है। आइए जानते हैं कैसे सैमसंग के फोल्डेबल से बेहतर होगा यह फोन। 

Google Pixel 9 Pro Fold के लॉन्च में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। लॉन्च से पहले इस फोन के डाइमेंशंस को लेकर एक बड़ा खुलासा लीक में हुआ है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल पिक्सल 9 प्रो फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 से भी पतला होगा। यानी स्लिम बॉडी के साथ यह सैमसंग के फोल्डेबल को पीछे छोड़ देगा। 
Advertisement

Pixel 9 Pro Fold के डाइमेंशन अनफोल्डेड पोजीशन में 155.2 x 150.2 x 5.1mm हो सकते हैं। जबकि फोल्डेड पोजीशन में 155.2 x 77.1 x 10.5mm हो सकते हैं। नया फोन पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ा और स्लिम हो सकता है। वहीं, सैमसंग के फोन के डाइमेंशंस की बात करें तो यह फोल्डेड स्टेट में 153.5 x 68.1 x 12.1mm का है। यानी गूगल का फोन इससे कहीं ज्यादा स्लिम हो सकता है। पिक्सल 9 प्रो फोल्ड वजन में भी हल्का होगा। ओरिजनल पिक्सल फोल्ड 283 ग्राम वजन का है, लेकिन नया पिक्सल 9 प्रो फोल्ड वजन में केवल 257 ग्राम का हो सकता है। 

Pixel 9 Fold Pro के अन्य संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह 6.3 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो कि बाहरी स्क्रीन होगी। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 हो सकता है। इसमें 8 इंच की फोल्डेबल OLED स्क्रीन होगी जो कि इसकी भीतरी स्क्रीन कही जाएगी। दोनों ही डिस्प्ले में HDR कंटेंट के लिए 1600 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। जबकि अधिकतम ब्राइनटेस 2700 निट्स की हो सकती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.