Google Pixel 8a की लीक फोटो में डिजाइन का खुलासा, मिलेगा ये सब

Google Pixel 8a में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका FHD + रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

Google Pixel 8a की लीक फोटो में डिजाइन का खुलासा, मिलेगा ये सब

Photo Credit: Google

Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल-एचडी + डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट दिया जाएगा।
  • Google Pixel 8a में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Google Pixel 8a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Google कथित तौर पर Google Pixel 8a पर काम कर रही है। पिछले कई समय से रेंडर और प्रमोशनल पोस्टर में यह नजर आया है। अब X प्लेटफॉर्म पर TechDroider द्वारा लीक फोटो में आगामी Google Pixel 8a का पता चलता है, जिसमें एक नया डिजाइन दिखाया गया है। सबसे बड़ा बदलाव रियर पैनल है, जो ज्यादा एडवांस मैट डिजाइन प्रदान करता है। यहां हम आपको Google Pixel 8a के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 8a की लीक हुई फोटो Google Fi ऐड में गलती से नजर आई फोटो से मिलती जुलती है। डिस्प्ले के आस-पास के बेजेल्स भी पिछले मॉडल की तुलना में स्लिम नजर आते हैं जो फोन को स्लीक और ज्यादा मॉड्रन लुक देते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन लीक हुई फोटो की Google द्वारा पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ये Google Fi ऐड में Pixel 8a की पिछली गलती से नजर आई फोटो से संबंधित नजर आती हैं।

संभावना है कि Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका FHD + रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। कैमरा सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। आधिकारिक लॉन्च जल्द होने की उम्मीद है। इस लीक से इस बात का पता चलता है कि Google के पास मिड-रेंज पिक्सल फोन मार्केट में क्या है। भविष्य में Pixel 8a से संबंधित ज्यादा जानकारी आने की उम्मीद है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • कमियां
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
डिस्प्ले6.10 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4492 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »