Google जल्द लॉन्च कर सकती है Pixel 8a, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग

इसका डिजाइन Pixel 8 के समान हो सकता है। इसमें Tensor G3 SoC और 120 Hz डिस्प्ले जैसे अपग्रेड दिए जा सकते हैं

Google जल्द लॉन्च कर सकती है Pixel 8a, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन Pixel 8 के समान हो सकता है
  • इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
  • गूगल ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google अगले महीने होने वाली अपनी वार्षिक I/O डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में Pixel 8a को लॉन्च कर सकती है। यह  Pixel 7a की जगह लेगा। इसका डिजाइन Pixel 8 के समान हो सकता है। इसमें Tensor G3 SoC और 120 Hz डिस्प्ले जैसे अपग्रेड दिए जा सकते हैं। 

हालांकि, गूगल ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इसे Bluetooth Special Interest Group (SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे पहले यह अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर दिखा था। Bluetooth SIG वेबसाइट पर Pixel 8a के विभिन्न वेरिएंट्स लिस्टेड हैं। इसे चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, फिनलैंड, लिथुआनिया, हंगरी, लातविया, पोलैंड, स्लावाकिया, रोमानिया और स्लोवेनिया जैसे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल ) OLED पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। FCC पर लिस्टिंग के अनुसार, Pixel 8a में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC और mmW के विकल्प दिए जाएंगे। पिछले वर्ष गूगल ने Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल हैं। 

गूगल का Pixel Fold 2 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold की जगह ले सकता है। Pixel Fold 2 में पिछले स्मार्टफोन की तुलना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नया कैमरा आइलैंड डिजाइन हो सकता है। हाल ही में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने Smartprix के साथ मिलकर Pixel Fold 2 के CAD डिजाइन लीक किया था। इस इमेज में यह स्मार्टफोन डार्क ग्रे कलर में दिख रहा है। इसमें कैमरा मॉड्यूल और USB पोर्ट की लोक्शन का भी पता चल रहा है। इसमें गूगल की Pixel 7 और Pixel 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स में दिए गए हॉरिजॉन्टल कैमरा वाइजर के बजाय नया कैमरा आइलैंड मिल सकता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • कमियां
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
डिस्प्ले6.10 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4492 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »