37 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8 Pro, देखें पूरी डील

Google Pixel 8 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जनवरी 2025 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 8 Pro में Google Tensor G3 चिपसेट दिया गया है।
  • Google Pixel 8 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google Pixel 8 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से बचत हो रही है। Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Pixel 8 Pro पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 8 Pro Price, Discount


Google Pixel 8 Pro का 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 1,06,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 65,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराना या मौजूदा फोन देकर 39,150 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
Google Pixel 8 Pro Specifications


Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 2400 निट्स तक है। Pixel 8 Pro में Google Tensor G3 चिपसेट के साथ Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 8 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरा 48 मेगापिक्सल क्वाड-PD 5x जूम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडिओ कॉलिंग के लिए Pixel 8 Pro में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pixel 8 Pro में 5,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  2. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  3. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  4. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  5. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  6. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  7. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  8. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  9. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  10. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.