Google Pixel 8 सीरीज में मिलेगी 4950mAh की बैटरी, चार्जिंग भी होगी फास्‍ट! जानें सभी लेटेस्‍ट अपडेट

Google Pixel 8 Series : कंपनी का हाईएंड मॉडल Pixel 8 Pro 4950mAh की बैटरी के साथ आ सकता है और 27W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जुलाई 2023 17:16 IST
ख़ास बातें
  • पिक्‍सल 8 सीरीज स्‍मार्टफोन्‍स पर काम कर रही गूगल
  • पिछली सीरीज के मुकाबले बैटरी और चार्जिंग में होगा सुधार
  • नए पिक्‍सल फोन्‍स की लॉन्चिंग के बारे में अभी जानकारी नहींं है

नए पिक्‍सल फोन की लॉन्चिंग पर अभी कोई जानकारी नहीं है। गूगल ने भी कुछ नहीं बताया है।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

टेक दिग्‍गज गूगल (Google) नए पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स पर काम कर रही है। इन्‍हें Google Pixel 8 सीरीज के तहत लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। हाल में इन फोन्‍स के डिस्‍प्‍ले और कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में पता चला था। अब जानकारी आई है बैटरी और चार्जिंग की। Google Pixel 8 सीरीज के बारे में नई जानकारी जुटाई है एंड्रॉयड अथॉरिटी ने। बताया है कि अपकमिंग Pixel 8 स्‍मार्टफोन में 4480mAh की बैटरी होगी। यह 24W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसकी तुलना Pixel 7 स्‍मार्टफोन से की जाए, तो उसमें 4270mAh की बैटरी है, जो 20W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी का हाईएंड मॉडल Pixel 8 Pro 4950mAh की बैटरी के साथ आ सकता है और 27W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके मुकाबले Pixel 7 Pro में कम साइज की बैटरी और चार्जिंग क्षमता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अपकमिंग पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स में Broadcom BCM4398 चिप इस्‍तेमाल हो सकती है और ये फोन वाई-फाई 7 को सपोर्ट करेंगे। 

गूगल पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स को ग्राहक पसंद तो करते हैं, लेकिन ये आसानी से उपलब्‍ध नहीं होते। इस वजह से यूजर्स को दूसरे स्‍मार्टफोन्‍स और ऐपल का रुख करना पड़ता है। कहा जा रहा है कि गूगल अब पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का दायरा बढ़ा सकती है। नए पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स को कई यूरोपीय देशों में लाया जा सकता है, जिनमें ऑस्‍ट्र‍िया और स्विटजरलैंड के अलावा बेल्जियम और पुर्तगाल शामिल हैं। 

नए पिक्‍सल फोन की लॉन्चिंग पर अभी कोई जानकारी नहीं है। गूगल ने भी कुछ नहीं बताया है। कंपनी इन्‍हें अक्‍टूबर के बाद कभी भी पेश कर सकती है। अप्रैल में हमने आपको बताया था कि Pixel 8 Pro में Samsung द्वारा 2021 में पेश किया गया कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो 50 मेगापिक्सल का होगा। 
Advertisement

यह जानकारी टिप्सटर Ice Universe के हवाले से सामने आई थी। उनका कहना था कि Pixel 8 Pro में Samsung ISOCELL GN2 प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। यह यूजर्स को 480fps पर फुल-एचडी वीडियो या 120fps पर 4K वीडियो और 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता प्रदान करता है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 90Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • Bad
  • Video recording could be better
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.