Google Pixel 7a का लॉन्च से पहले खुलासा, 64 मेगापिक्सल कैमरा, 4400mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक!

Google Pixel 7a के रियर में OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Google ने बीते साल Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro को लॉन्च किया था।
  • Google मिड रेंज ग्राहकों के लिए Google Pixel 7a लेकर आने वाली है।
  • Pixel 7a में 6.1 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Google Pixel 6a में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google ने बीते साल Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro को लॉन्च किया था। अब कंपनी, मिड रेंज ग्राहकों के लिए अपनी लाइनअप में Google Pixel 7a लेकर आने वाली है। यह स्मार्टफोन 10 मई, 2023 को आयोजित होने वाले Google I/O इवेंट में दस्तक देने की उम्मीद है। बीते साल भी गूगल ने Google Pixel 6a को पेश करके अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को फिर से शुरू किया था। आइए आगामी स्मार्टफोन Google Pixel 7a के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Google Pixel 7a के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


लॉन्च से पहले ऑनलाइन एक नई रिपोर्ट में Google Pixel 7a के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट टिप्स्टर योगेश बरार के हवाले से आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Google Pixel 7a में 6.1 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इस फोन में Google Tensor G2 चिपसेट मिलेगा, यही समान प्रोसेसर Pixel 7 और Pixel 7 Pro में दिया गया था। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB LPDDR5 RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 7a के रियर में OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,400mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 72 घंटे तक चल सकती है। बैटरी को चार्जिंग के लिए 20W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

Pixel 7a एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। Google Pixel 7a पावरफुल प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज, हाई क्वालिटी वाले कैमरे और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी जैसे फीचर्स के साथ एक पावरफुल मिड रेंज स्मार्टफोन प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि यह आगामी फोन ब्लू, ग्रे और व्हाइट जैसे तीन कलर्स में आएगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 90Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • Bad
  • Video recording could be better
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.