Google Pixel 7 Pro को अगर सस्ते में खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 7 Pro में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
Google Pixel 7 Pro को अगर सस्ते में खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अमेजन पर वर्तमान में Google Pixel 7 Pro भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Google Tensor G2 (4 nm) प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Google Pixel 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Google Pixel 7 Pro के 12GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि अक्टूबर 2022 को 84,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Scapia Federal बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 35,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 34,900 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 49,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 7 Pro में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Google Tensor G2 (4 nm) प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास सेंसर और बैरोमीटर सेंसर से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 7 Pro के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/3.5 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले