12GB रैम, Tensor प्रोसेसर और Android 12 के साथ Pixel 6 और Pixel 6 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Pixel 6 की कीमत $599 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होती है, जबकि Pixel 6 Pro की कीमत $899 (लगभग 67,500 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2021 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 6 और Pixel 6 Pro दोनों फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं
  • दोनों फोन की सेल 28 अक्टूबर से होगी
  • दोनों फोन में मौजूद है बैटरीशेयर फीचर
Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन्स को Google के Pixel Fall लॉन्च इवेंट में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों नए Google Pixel फोन Tensor नामक कंपनी के प्रप्राइइटेरी प्रोसेसर से लैस हैं, जिन्हें पुराने जनरेशन वाले पिक्सल फोन की तुलना में बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) परफोर्मेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो दोनों ही फोन नए डिज़ाइन के साथ आते हैं, जिसमें बैक पर आयतकार व वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल की जगह कैमरा बार दिया गया है। दोनों ही नए फोन णॉडल्स होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आते हैं और यह एंड्रॉयड 12 पर काम करते हैं। इसके अलावा, नया पिक्सल फोन IP68 सर्टिफाइड है, जो कि फोन को वाटर व डस्ट रसिस्टेंट बनाता है।
 

Pixel 6, Pixel 6 Pro price, availability details

Pixel 6 की कीमत $599 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होती है, जबकि Pixel 6 Pro की कीमत $899 (लगभग 67,500 रुपये) से शुरू होती है।
Advertisement

कलर ऑप्शन की बात करें, तो पिक्सल 6 फोन Kinda Coral, Sorta Seafoam और Stormy Black कलर ऑप्शन में आता है, जबकि पिक्सल 6 प्रो फोन में Cloudy White, Sorta Sunny और Stormy Black शेड मिलते हैं।

पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो दोनों ही फोन खरीद के लिए 28 अक्टूबर से अमेरिका में उपलब्ध होंगे, जिसकी प्री-बुकिंग कल 19 अक्टूबर से ही शुरू कर दी गई है। अन्य मार्केट में फिलहाल इन फोन की उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

Pixel 6 specifications

डुअल-सिम (नैनो+ईसिम) Google Pixel 6 एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 441पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन गूगल के Tensor प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम दी गई है। फोटो और वीडियो के लिए गूगल पिक्सल 6 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/1.85 वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। रियर कैमरा सेटअप में laser detect autofocus (LDAF) और optical image stabilisation (OIS) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए गूगल पिक्सल 6 फोन में f/2.0 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Google ने ‘Quick Tap to Snap' नामक फीचर पेश करने के लिए Snap के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत यूज़र्स स्नैपचैट के लिए स्नैप कैप्चर कर सकेंगे, वो भी बिना फोन अनलॉक किए और 'कैमरा केवल' मोड ऑन किए।

कैमरा फीचर्स के साथ पिक्सल 6 में Magic Eraser नामक फीचर पेश किया है, जो कि आपकी फोटो में से अनवॉन्टिड ऑब्जेक्ट्स और लोगों को हटाने में मदद करता है। इसमें कुछ प्री-लोडेड फीचर्स भी मौजूद है, जिसमें मोशन मोड शामिल है जो प्रीसेट एक्शन पैन और लॉन्ग एक्सपोजर विकल्प और रियल टोन लाता है जो सटीक रंग प्रदान करने के लिए सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम का उपयोग करता है। फोन में Face Unblur और Manual white balancing भी शामिल है।
Advertisement

पिक्सल 6 फोन की स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस फोन में आपको 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में यूज़र्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, बैरोमीटर, पाइरोमीटर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है।
Advertisement

Pixel 6 में कुछ प्री-लोडेड फीचर्स भी मौजूद है, जिसमें मैसेज व पिक्चर के लिए लाइव ट्रांसलेट शामिल है जो कि बिना इंटरनेट के भी काम करता है।

गूगल ने फोन में 4,614 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 30 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 12 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में बैटरी शेयर फीचर भी मौजूद है, जो कि यूज़र्स को पिक्सल 6 के जरिए वायरलेस तरीके से दूसरे डिवाइस चार्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। यह बिल्कुल Samsung Galaxy में मौजूद वायरलेस पावरशेयर की तरह है। फोन के डायमेंशन की बात करें, तो यह 158.6x74.8x8.9mm और भार 207 ग्राम है।
Advertisement
 

Pixel 6 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो+ईसिम) Google Pixel 6 Pro एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच का QHD+ (1,440x3,120 पिक्सल) LTPO ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 10Hz से 120Hz तक कई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 512पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, यह प्रो फोन भी गूगल के Tensor प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम दी गई है। फोटो और वीडियो के लिए गूगल पिक्सल 6 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर, 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्टा-वाइड शूटर शामिल है। प्रो फोन का टेलीफोट शूटर 20x Super Res Zoom (4x optical zoom) लेने में सक्षम है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए गूगल पिक्सल 6 प्रो फोन में f/2.2 लेंस के साथ फ्रंट में 11.1-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
 


Pixel 6 की तरह, Pixel 6 Pro फोन भी मैजिक इरेज़र, मोशन मोड, रियल टोन, फेस अनब्लर और अन्य कस्टम कैमरा के साथ आता है। इसे आने वाले समय में क्विक टैप टू स्नैप और अन्य स्नैपचैट फीचर भी मिलेंगे।

पिक्सल 6 प्रो फोन की स्टोरेज 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी UFS 3.1 की है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस फोन में आपको 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। फोन में यूज़र्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, बैरोमीटर, पाइरोमीटर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है।

गूगल ने प्रो फोन में 5,003 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 30 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 23 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में बैटरी शेयर फीचर भी मौजूद है, जो कि यूज़र्स को पिक्सल 6 के जरिए वायरलेस तरीके से दूसरे डिवाइस चार्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। फोन का डायमेंशन 163.9x75.9x8.9mm और भार 210 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

गूगल टेंसर G6

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.