Google Pixel 5 को लेकर लीक हुई यह अहम जानकारी

Google Pixel 5 भारतीय मार्केट में पेश नहीं किया जाएगा और न ही Google Pixel 4a का 5जी वेरिएंट भारत लाया जाएगा। हालांकि, Pixel 4a का 4जी वेरिएंट भारत में अक्टूबर में दस्तक देगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 अगस्त 2020 14:27 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 5 AI बेंचमार्क वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
  • फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया ज
  • गूगल पिक्सल 5 की प्री-बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू होगी

अमेरिका में Google Pixel 4a की कीमत लगभग 26,100 रुपये है

Google Pixel 5 स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट पर मिड-टायर स्नैपडर्गैन 765जी प्रोसेसर के साथ लिस्ट हुआ है। पिक्सल 5 स्मार्टफोन अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी प्री-बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। लेकिन लगता है कि Google का आगामी फ्लैगशिप फोन टॉप-ऑफ-द-लाइन चिपसेट के साथ नहीं आने वाला। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर डिवाइस गूगल पिक्सल 5 नाम के साथ लिस्ट है, जिसमें 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ कॉन्फिग्रेशन के लिए स्कोर का भी उल्लेख किया गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह मिड-टायर प्रोसेसर कैसे पिक्सल 5 की कीमत को प्रभावित करता है।
 

AI बेंचमार्क वेबसाइट की लिस्टिंग में एक डिवाइस ‘Google Pixel 5' नाम के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, यह डिवाइस Android 11 पर काम करता है और इसमें 8 जीबी रैम व मिड-टायर 765जी प्रोसेसर मौजूद होगा। आपको बता दें, यह प्रोसेसर पिछले दिनों लॉन्च हुए किफायती OnePlus Nord स्मार्टफोन में भी मौजूद है। गूगल पिक्सल 5 की लिस्टिंग से ऊपर Google Pixel 4 और Google Pixel 4 XL स्थित हैं, जिसमें दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लिस्ट हैं। दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही पिक्सल फोन के AI बेंचमार्क स्कोर काफी हद तक एक जैसे ही हैं। जहां पिक्सल 5 का स्कोर 39.4 है, वहीं बाकि दो फोन का स्कोर क्रमश: 39.6 और 39.5 है।

लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिलती है कि गूगल पिक्सल 5 में अनाधिकारिक या फिर प्रोटोटाइप हार्डवेयर या ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई थी, लेकिन बाद में इसे स्वतंत्र रूप से Gadgets 360 द्वारा भी वेरिफाई किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पिछली खबरों को बल मिलता है, जिसमें कहा गया था कि Pixel 5 और Pixel 5 XL स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। इतना ही नहीं, अप्रैल में भी यह जानकारी सामने आई थी कि गूगल पिक्सल 5 सीरीज़ के फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है।

फिलहाल, गूगल ने पिक्सल 5 के किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा सकता है कि यह किफायती प्रीमियम स्मार्टफोन हो सकता है। हम जानते हैं कि पिक्सल 5 भारतीय मार्केट में पेश नहीं किया जाएगा और न ही पिक्सल 4ए का 5जी वेरिएंट पेश किया जाएगा। हालांकि, पिक्सल 4ए का 4जी वेरिएंट भारत में अक्टूबर में दस्तक देगा। गूगल ने अभी भारतीय कीमत से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन अमेरिका में इस फोन की कीमत $349 (लगभग 26,100 रुपये) है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3040 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel 5, Google Pixel 4a, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी पूरी डिटेल
  2. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  3. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  4. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  5. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  6. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  7. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  10. भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.