Google Pixel 5 लॉन्च से पहले, कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Google Pixel 5 फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। वहीं इसके साथ 8 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन की स्टोरेज को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 128 जीबी होगी, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद नहीं होगा।

Google Pixel 5 लॉन्च से पहले, कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Google Pixel 5 स्मार्टफोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में हो सकता है उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Google Pixel 5 में दी जा सकती है 4,080 एमएएच की बैटरी
  • गूगल पिक्सल 5 में मौजूद हो सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • 20 सितंबर को को लॉन्च होगा गूगल पिक्सल 5 फोन
विज्ञापन
Google Pixel 5 स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले आगामी 5जी फोन के कथित स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक की गई है, जिसमें इशारा मिला है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, ओलेड होल-पंच डिस्प्ले और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। बता दें, यह इवेंट 20 सितंबर को 11am PT (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा)। नए मिड-रेंज स्मार्टफोन के साथ इस इवेंट में नए क्रोमकास्ट और नए स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च किए जा सकते हैं।
 

Google Pixel 5 price (expected)

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 5 स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 629 (लगभग 54,000 रुपये) हो सकती है। यह फोन सिंगल 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा, फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, और वो हैं ब्लैक और ग्रीन।
 

Google Pixel 5 specifications (expected)

डुअल-सिम (नैनो + ई-सिम) गूगल पिक्सल 5 फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है। इसके अलावा, फोन में 6 इंच ओलेड डिस्प्ले के साथ 1,080x2,340 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। वहीं, फोन गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 432 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। स्क्रीन में एचडीआर सपोर्ट फीचर किया जा सकता है और इसकी कलर डेप्थ 24 बिट्स होगी।

गूगल पिक्सल 5 फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। वहीं इसके साथ 8 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन की स्टोरेज को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 128 जीबी होगी, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद नहीं होगा।

फोटोग्राफी की बात करें, तो पिक्सल 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) और f/1.7 अपर्चर के साथ मौजूद होगा। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 107 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FOV) और f/2.2 अपर्चर के साथ स्थित होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ फ्रंट में स्थित होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, फोन की बैटरी 4,080 एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा। इसका मतलब यह है कि यूज़र्स कम्पैटिबल डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं, जैसे पिक्सल बड्स आदि। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकत है।

साथ ही गूगल पिक्सल 5 वाटर व डस्ट प्रोटेक्शन के लिए IP68 सर्टिफाइड होगा। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए 5जी फोन में WLAN, NFC, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। फोन का भार 151 ग्राम होगा।

फिलहाल, गूगल ने ऊपर दी गई स्पेसिफिकेशन के बारे में कई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है, ऐसे में फोन के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए हमे 30 सितंबर तक का इंतज़ार करना होगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »