Google Pixel 4a स्मार्टफोन 6 जीबी रैम के साथ इस बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

Google ने अब तक Pixel 4a के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन एक अन्य लीक के मुताबिक इस फोन की सेल 22 मई से शुरू होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 मई 2020 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 4a एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा
  • गूगल पिक्सल 4ए में दी जा सकती है 3,080 एमएएच बैटरी
  • माना जा रहा है कि ‘Google sunfish' कोडनेम पिक्सल 4ए का ही है

Google Pixel 4a स्मार्टफोन Pixel 3a का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा

Google Pixel 4a स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 3a स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि पिछले कुछ समय से खबरों में बना हुआ है। हाल ही में यह आगामी फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ। हालांकि, इस लिस्टिंग से फोन का नाम सामने नहीं आया, बस लिस्ट फोन के लिए ‘Google sunfish' कोडनेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे गूगल पिक्सल 4ए से जोड़ा जा रहा है। इस फोन से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुकी हैं, जो पिक्सल 4ए से संबंधित कई जानकारियों का खुलासा करती हैं। लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग में इस फोन के किसी नए प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो नहीं मिली, सिर्फ यह पता चला कि फोन 6 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा।

गीकबेंच की लिस्टिंग में एक फोन लिस्ट हुआ है, जिसका मॉडल नेम ‘Google sunfish'  है। यह एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और रैम 6 जीबी है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.80 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इस लिस्टिंग में यह भी मालूम चला है कि Google Pixel 4a का सिंगल कोर स्कोर 2,529 है और मल्टी कोर स्कोर 6,366 है। लिस्टिंग 1 मई को अपलोड की गई थी।
Advertisement

अब तक Google ने तो कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन हम पुरानी रिपोर्ट्स के आधार पर मानकर चल रहे हैं कि ‘sunfish' कोडनेम आगामी पिक्सल 4ए के लिए ही इस्तेमाल किया गया है।

पुरानी रिपोर्ट्स की बात करें, तो आगामी गूगल पिक्सल 4ए के प्रमुख स्पेसिफिकेशन से लेकर इस फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर तक पिछले महीने लीक हो चुकी है। लीक की मानें, तो यह फोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 618 जीपीयू से लैस होगा।
Advertisement

लेटेस्ट गीकबेंच लिस्चिंग की तरह, पुरानी रिपोर्ट से पता चला था कि पिक्सल 4ए फोन में 6 जीबी रैम होगा। इसके अलावा यह फोन 5.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल होगा। बैटरी 3,080 एमएएच की हो सकती है। कैमरे के मामले में इस फोन में एक कैमरा बैक पैनल पर दिया जाएगा, और एक कैमरा फ्रंट पैनल पर। हाल ही कि एक रिपोर्ट में पिक्सल 4ए का कैमरा सैम्पल्स भी ऑनलाइन सामने आ चुके हैं।
Advertisement

आपको बता दें, गूगल ने अब तक पिक्सल 4ए के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन एक अन्य लीक के मुताबिक इस फोन की सेल 22 मई से शुरू होगी। भारत समेत दुनियाभर की वर्तमान हालात देखें, तो हर कोई खतरनाक कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इस स्थिति को देखकर तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pixel 4a, Google Pixel 4a Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  11. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  13. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  14. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  15. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  16. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  17. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.