Google Pixel 3a और Pixel 3a XL भारत में 8 मई को हो सकते हैं लॉन्च

Flipkart पर पिक्सल स्मार्टफोन के लिए लाइव हुए वेबपेज साफ है कि Pixel 3a और Pixel 3a XL जल्द ही भारतीय मार्केट का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मई 2019 18:27 IST
ख़ास बातें
  • पिक्सल 3ए में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है
  • पिक्सल 3ए एक्सएल में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • पिक्सल के दोनों ही हैंडसेट मिड-रेंज सेगमेंट के होंगे
7 मई को Google अपने पिक्सल लाइनअप में और स्मार्टफोन जोड़ेगी। आधिकारिक होने से पहले ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपने प्लेटफॉर्म पर इन फोन का टीज़र ज़ारी कर दिया है। एक टीज़र वेबपेज लाइव हुआ है जिसपर लिखा है कि 8 मई को विस्तार से खुलासा होगा। देखा जाए तो भारतीय समयानुसार Google I/O का कीनोट इवेंट इसी वक्त होगा। टीज़र में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। ना ही फोन के बारे में कुछ बताया गया है और ना ही कीमत के बारे में।

Flipkart पर पिक्सल स्मार्टफोन के लिए लाइव हुए वेबपेज से साफ है कि Pixel 3a और Pixel 3a XL जल्द ही भारतीय मार्केट का हिस्सा बनेंगे। टीज़र इमेज में और कुछ नहीं लिखा है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि भारत उन चुनिंदा देशों में से होगा जहां पर ये पिक्सल स्मार्टफोन सबसे पहले उपलब्ध होंगे। गौर करने वाली बात है कि ये डिवाइस मिड रेंज सेगमेंट के हो सकते हैं। ऐसे में भारत बेहद ही अहम मार्केट बन जाता है।
Advertisement

Flipkart ने यह भी साफ कर दिया है कि हैंडसेट उसकी प्लेटफॉर्म पर उपलबध होंगे। मौज़ूदा ई-कॉमर्स कानून के हिसाब से फ्लिपकार्ट गूगल का एक्सक्लूसिव पार्टनर नहीं हो सकता है। हम इन पिक्सल स्मार्टफोन को रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, पूर्विका, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और विजय सेल्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

Flipkart द्वारा टीज़र पेज लाइव करने से कुछ घंटे पहले ही Google ने आधिकारिक तौर पर 7 मई को होने वाले Google I/O में अपने कीनोट में हार्डवेयर प्रोडक्ट लाने की जानकारी दी थी। वैसे, कंपनी ने Pixel 3a और Pixel 3a XL का नाम तो नहीं लिया। लेकिन हाल के दिनों में लीक हुई जानकारियां इन हैंडसेट की ओर ही इशारा करती हैं। इस कीनोट में गूगल द्वारा Android Q से भी पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

Pixel 3a में 5.6 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2220 पिक्सल) स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है और Pixel 3a XL में 6 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) स्क्रीन।
Advertisement

पिक्सल 3ए में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है जबकि पिक्सल 3ए एक्सएल में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का। दोनों ही हैंडसेट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकते हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel 3a, Google Pixel 3a XL, Google, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  11. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  12. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  13. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.