गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की बिक्री भारत में शुरू

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन बुधवार से भारत में उपलब्ध हो गया है। गूगल का यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। फोन चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 नवंबर 2017 11:46 IST
ख़ास बातें
  • गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की भारत में कीमत 73,000 रुपये से शुरू होती है
  • 128 जीबी वेरिएंट को 82,000 रुपये में बेचा जाएगा
  • Pixel 2 XL में पतले बेज़ल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वाडएचडी डिस्प्ले है
गूगल पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन बुधवार से भारत में उपलब्ध हो गया है। गूगल का यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। फोन चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने पहले ही Google Pixel 2 XL को रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, पूर्विका, संगीता मोबाइल्स, विजय सेल्स और अन्य रिटेल स्टोर में बुधवार से ही उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। बता दें कि गूगल पिक्सल 2 नवंबर महीने की शुरुआत से ही भारत में उपलब्ध रहा है।

Google Pixel 2 XL की कीमत
गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की भारत में कीमत 73,000 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में ग्राहक 64 जीबी वेरिएंट खरीद पाएंगे। वहीं, 128 जीबी वेरिएंट को 82,000 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि पिक्सल2 एक्सएल हैंडसेट को ग्राहक फाइनेंसिंग स्कीम के साथ खरीद पाएंगे। दूसरी तरफ, गूगल पिक्सल 2 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 61,000 रुपये है और 128 जीबी वेरिएंट 70,000 रुपये में उपलब्ध है।


गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के सारे स्पेसिफिकेशन
Advertisement
Google Pixel 2 XL में पतले बेज़ल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वाडएचडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। आपको क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जो आज का तारीख में प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आम है। पिक्सल 2 एक्सएल में 3520 एमएएच की बैटरी है।

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 
गूगल पिक्सल 2 के सारे स्पेसिफिकेशन
Advertisement
छोटे Google Pixel 2 में 5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के अलावा हेडफोन सॉकेट का भी काम करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। 2700 एमएएच की बैटरी को इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।

गूगल पिक्सल 2 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Bad
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.