Google Pixel 2 और Pixel XL 2 में नहीं होगा स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर: रिपोर्ट

गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। और ताजा ख़बरों से संकेत मिले थे कि टेक दिग्गज अपने अगली जेनरेशन वाले स्मार्टफोन में अभी तक लॉन्च नहीं हुआ स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर देगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2017 15:46 IST
गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। और ताजा ख़बरों से संकेत मिले थे कि टेक दिग्गज अपने अगली जेनरेशन वाले स्मार्टफोन में अभी तक लॉन्च नहीं हुआ स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर देगी। हालांकि, अब ताजा रिपोर्ट में इन दावों का खंडन किया गया है। नए दावों के मुताबिक, क्वालकॉम अभी किसी भी स्नैपड्रैगन  836 प्रोसेसर पर काम नहीं कर रही है।

एक्सडीए डेवलेपर ने अपने 'बेहद भरोसेमंद' सूत्र के हवाले से ख़बर दी है कि स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर अभी मौज़ूद ही नहीं है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ऐसे किसी प्रोसेसर पर काम नहीं कर रही है, लेकिन सूत्र ने भविष्य में ऐसे किसी प्रोसेसर पर काम करने का दावा नहीं किया है। हो सकता है कि क्वालकॉम ने 2017 की चौथी तिमाही और 2018 की पहली तिमाही के लिए एक नए प्रोसेसर की योजना बनाए। लेकिन स्नैपड्रैगन 836 पर अभी कोई काम नहीं कर रहा है।
Advertisement

पिछले साल, क्वालकॉम ने एक स्नैपड्रैगन 820 प्रोससर के अपडेटेड प्रोसेसर को लॉन्च किया था। और ओरिजिनल गूगल पिक्सल डिवाइस में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया था। हालांकि, क्वालकॉम हर साल इस ट्रेंड को नहीं अपनाती है और ऐसा लगता है कि इस साल स्नैपड्रैगन 835 ने अच्छा परफॉर्म किया है और इस साल इस दमदार प्रोसेसर को वाकई किसी अपडेट की जरूरत नहीं है। एंड्रॉयड पुलिस ने भी एक अलग रिपोर्ट में यही दावा किया है। इससे, पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने के दावों को और मजबूती मिलती है।

पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन को 5 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है। एचटीसी द्वारा बनाए जाने वाले पिक्सल एक्सएल 2 में एक एजसेंसर स्टाइल फ्रेम होने की उम्मीद है। वहीं पिक्सल एक्सएल 2 को एलजी के द्वारा बनाया जा सकता है और इसमें एक बेज़ल-लेस 18:9 डिस्प्ले होगा। दोनों फोन एंड्रॉयड 8.0.1 ओरियो पर चलेंगे।
Advertisement

इसके अलावा, पिक्सल 2 को 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एनएफसी, ब्लूटूथ और वाई-फाई 802.11 एसी वाई-फाई सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम होगा और हैंडसेट में एक 'ऑलवेज़ ऑन' डिस्प्ले मोड होने का भी खुलासा हुआ है। पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 में 4.95 फुल एचडी डिस्प्ले और 5.99 इंच क्वाडएचडी  (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होने का पता है, जिसे एलजी बनाएगी। इसके अलावा, इन पिक्सल फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं दिए जाने की भी ख़बरें हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • Bad
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Bad
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.