Google Pixel 2, Pixel 2 XL को 10,599 रुपये में 'खरीदने' का मौका

Google Pixel 2, Pixel 2 XL स्मार्टफोन खरीदने का 'सुनहरा' मौका है। अब Google Pixel 2, Pixel 2 XL को एयरटेल के ऑनलाइन...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 जून 2018 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 2, Pixel 2 XL स्मार्टफोन खरीदने का 'सुनहरा' मौका
  • एयरटेल ने इसके अलावा अन्य प्रीमियम फोन पर दिए हैं ऑफर
  • इनमें यूज़र को बंडल्ड मासिक प्लान मिलेंगे

Google Pixel 2, Pixel 2 XL

Google Pixel 2, Pixel 2 XL स्मार्टफोन खरीदने का 'सुनहरा' मौका है। अब Google Pixel 2, Pixel 2 XL को एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।  यह हैंडसेट अन्य जगह पर भी उपलब्ध है। एयरटेल ने दो नए स्मार्टफोन अपने ऑनलाइन स्टोर पर डाउन पेमेंट विकल्प के साथ उतारे हैं। इनमें बंडल्ड मासिक प्लान मिलेंगे। Google Pixel 2, Pixel 2 XL को भारत में नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक गूगल के इन फ्लैगशिप फोन में कई बार कटौती होती रही है। अब एयरटेल ने Google Pixel 2,Pixel 2 XL को 10,599 रुपये के डाउन पेमेंट विकल्प के तौर पर उतारा है। डाउन पेमेंट के बाद एयरटेल यूज़र को 18 महीने का पोस्टपेड प्लान देगी, जो हैंडसेट में एनेबल होकर आएगा।

एयरटेल ऑफर के तहत, Google Pixel 2 का 64 जीबी वेरिएंट 10,599 रुपये के डाउन पेमेंट पर उपलब्ध होगा। इसमें यूज़र को 2,799 रुपये की किश्त 18 महीने तक अदा करनी होगी। वहीं, Pixel 2 का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,599 रुपये के डाउन पेमेंट में मिलेगा। यहां भी यूज़र को 18 महीने तक 2,799 रुपये चुकाने होंगे। इसमें पोस्टपेड प्लान दिया जाएगा, जो 50 जीबी डेटा वाला है। इसे अगले महीने ट्रांसफर किया जाना संभव होगा। साथ में मिलेगा असीमित लोकल और एसटीडी कॉल, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 1 साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन, एयरटेल सिक्यॉर और एयरटेल टीवी का लाभ मिलेगा।
Advertisement

इसी तरह Google Pixel 2 XL का 64 जीबी वेरिएंट 15,599 रुपये के डाउन पेमेंट पर आएगा। इसकी मासिक किश्त 2,799 रुपये की होगी। Google Pixel 2 XL का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 22,599 रुपये के डाउन पेमेंट में मिलेगा। इसमें यूज़र को 2,799 रुपये की किश्त 18 महीने तक चुकानी होगी। ध्यान रहे, Google Pixel 2 XL भी समान पोस्टपेड प्लान के साथ आया है, जैसा हमने पहले बताया।

एयरटेल साथ में मुफ्त हैंडसेट प्रोटेक्शन प्लान भी लाई है, जो गूगल पिक्सल 2 सीरीज़ के साथ मान्य होगा। ध्यान रहे, गूगल पिक्सल 2 सीरीज़ के ये हैंडसेट अन्य ऑनलाइन स्टोर जैसे फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि Google Pixel 2 में पोस्टपेड व प्रीपेड, दोनों ही विकल्प शामिल हैं। हालांकि, मौज़ूदा प्रीपेड ग्राहकों को नया पोस्टपेड कनेक्शन लेना होगा। साथ ही नियम व शर्तों के मुताबिक फोन खरीदना होगा।
Advertisement

Google Pixel 2 व Pixel 2 XL को एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से खरीदने के लिए वेबसाइट पर जाएं। स्मार्टफोन चुनें। इसके पास लोन अप्रूवल के लिए आपको योग्यता जांची जाएगी। फिर डाउन पेमेंट कर दें और एयरटेल आपको हैंडसेट आपकी लोकेशन पर डिलीवर कर देगी। एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर 20 प्रीमियम  स्मार्टफोन हैं, जिनमें Samsung Galaxy S9, S9+, Galaxy S8, S8+, Galaxy Note 8, Apple iPhone X, iPhone 8, 8 Plus जैसे फोन हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • Bad
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Bad
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Airtel, Airtel online store, Airtel store
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.