Google Pixel 11 Pro Fold भारत में 1,86,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है। इसमें 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और Tensor G6 चिपसेट मिलता है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 11 Pro Fold 1,86,999 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च हुआ
Google ने भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसमें 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले, 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Google का Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर मिलता है। यह Android 17 पर चलता है और कंपनी ने 7 साल तक OS अपग्रेड, सिक्योरिटी अपडेट और Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है। नीचे विस्तार से स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी गई है।
Pixel 11 Pro Fold में अंदर की तरफ 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2,076 x 2,152 पिक्सल है और यह 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है और यह HDR को भी सपोर्ट करता है।
फोन के बाहर 6.5 इंच का OLED Super Actua कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,342 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कवर स्क्रीन भी 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ आती है। अंदर वाली स्क्रीन पर अल्ट्रा-थिन ग्लास कवर दिया गया है, जबकि कवर डिस्प्ले पर कंपनी ने ज्यादा मजबूत सिरेमिक कवर ग्लास का इस्तेमाल किया है।
फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.7 है। इसके साथ 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जो 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। तीसरा कैमरा 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। इसमें f/3.1 अपर्चर के साथ 5x तक ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कवर डिस्प्ले और अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन, दोनों पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Pixel 11 Pro Fold में 4,806mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 24 घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप दे सकती है। 30W चार्जिंग एडॉप्टर के साथ फोन करीब 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 25W तक वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Google Pixel 11 Pro Fold में कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर मिलता है। फोन बॉक्स से ही Android 17 पर चलता है। Google ने इसके लिए 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड के साथ 7 साल तक सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने की बात कही है।
फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। Google Pixel 11 Pro Fold की मोटाई फोल्ड होने पर 10.1mm और खुलने पर 5mm है। फोन का वजन करीब 239 ग्राम है।
Google Pixel 11 Pro Fold की भारत में कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है। यह फोन भारत में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसे Olive कलर में पेश किया गया है। फोन की प्री-बुकिंग भारत में Amazon और Google India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स