गूगल नेक्सस सेलफिश में 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा होने का दावा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 11 अगस्त 2016 11:26 IST
गूगल के अगले नेक्सस डिवाइस कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा हैं। इन हैंडसेट को फिलहाल नेक्सस सेलफिश और नेक्सस मार्लिन का कोडनेम दिया गया है। इन नेक्सस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक हो चुके हैं। दरअसल, इन हैंडसेट को जीएफएक्सबेंच और गीकबेंच बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। अब नेक्सस सेलफिश कोडनेम वाले हैंडसेट को अंतूतू डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। इसकी जानकारी टाइम्सन्यूज ने दी। लिस्टिंग से जिन स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है वे जीएफएक्सबेंच साइट पर भी लिस्ट किए गए थे।

अंतूतू डेटाबेस की लिस्टिंग में नेक्सस सेलफिश को फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले का ज़िक्र है। हमें पहले से ही पता है कि यह 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलेगा। @evleaks ने हाल ही में बताया था कि एंड्रॉयड एन को इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में नेक्सस डिवाइस को इसी महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।
 

नेक्सस सेलफिश को 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। यह 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। इसके अलावा किसी और अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।

याद रहे कि जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग में गूगल नेक्सस सेलफिश को 5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले (1920x1080 पिक्सल) के साथ लिस्ट किया गया था। इसमें क्वाड-कोर 2.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 4 जीबी रैम होगा और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलेगा। यह 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा।
Advertisement

वहीं, जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग में एनएफसी, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई  और कुछ सेंसर का ज़िक्र था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Nexus Handset, Nexus Selfish
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.