• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गूगल नेक्सस 6पी मिलने में हो रही है देरी, फ्लिपकार्ट ने हुवावे को बताया जिम्मेदार

गूगल नेक्सस 6पी मिलने में हो रही है देरी, फ्लिपकार्ट ने हुवावे को बताया जिम्मेदार

गूगल नेक्सस 6पी मिलने में हो रही है देरी, फ्लिपकार्ट ने हुवावे को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे द्वारा भारत में गूगल नेक्सस 6पी की डिलिवरी समय पर करने के दावे की पोल खुलती नज़र आ रही है। जानकारी सामने आई है कि यह स्मार्टफोन फिलहाल कंपनी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। दरअसल, गैजेट्स 360 को पिछले महीने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले कई यूज़र ने हैंडसेट की डिलिवरी में होने वाली देरी की जानकारी दी है। ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट ने इन यूज़र को बताया है कि अभी तक मोबाइल निर्माता कंपनी द्वारा यह डिवाइस उपलब्ध नहीं कराया गया है इसलिए हैंडसेट की डिलिवरी में देरी होगी।

ट्विटर यूज़र देवाशीष दत्ता ने अपने फ्लिपकार्ट ऑर्डर पेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें हैंडसेट की डिलिवरी में देरी होने का जिक्र है। फ्लिपकार्ट का कहना है, "मोबाइल निर्माता कंपनी की ओर से इस प्रोडक्ट को उपलब्ध कराने में देरी हुई है। हमें इस देरी के लिए खेद है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस हैंडसेट की डिलिवरी 20 नवंबर तक कर दें और आने वाले दिनों में इस तरह की देरी से बचें।" डिलिवरी में हो रही देरी का यह एक मात्र उदाहरण है, इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।

डिलिवरी में हो रही देरी पर फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता का कहना है कि यह समस्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रही है। गैजेट्स 360 ने इस देरी पर गूगल और हुवावे से भी संपर्क साधने की कोशिश की है।

इस महीने की शुरुआत में जब गूगल के लेटेस्ट नेक्सस 6पी स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई तो इच्छुक खरीददारों को निराशा हाथ लगी। दरअसल, वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए ज्यादा संख्या में हैंडसेट नहीं उपलब्ध थे। इसके बाद हुवावे ने कंज्यमूर की शिकायतों पर गौर करते हुए नेक्सस 6पी को अगल-अलग बैच में उपलब्ध कराया जाने के बारे में जानकारी दी है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कंपनी अपना ये वादा नहीं पूरा कर सकेगी।

वहीं, एलजी द्वारा निर्मित गूगल नेक्सस 5एक्स की भारत में बिक्री 21 अक्टूबर को शुरू हुई थी। याद रहे कि नेक्सस 6पी के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है और 64 जीबी वेरिएंट 42,999 रुपये में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »