गूगल नेक्सस 6पी भारत में नवंबर के पहले हफ्ते से मिलेगा

गूगल नेक्सस 6पी भारत में नवंबर के पहले हफ्ते से मिलेगा
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में जब गूगल के लेटेस्ट नेक्सस 6पी स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई तो इच्छुक खरीददारों को निराशा हाथ लगी। दरअसल, वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए ज्यादा संख्या में हैंडसेट नहीं उपलब्ध थे। ऐसा लगता है कि इस स्मार्टफोन को डेवलप करने वाली कंपनी हुवावे ने कंज्यमूर की शिकायतों पर गौर किया है। अब कंपनी ने नेक्सस 6पी की भारत में उपलब्धता को लेकर जानकारी दी है।

(देखें: नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी की तस्वीरें)

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का कहना है कि मांग और आपूर्ति के बीच सामंजस्य को बनाए रखने के लिए गूगल नेक्सस 6पी को अगल-अलग बैच में उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी शुरुआत नवंबर महीने के पहले हफ्ते से होगी। अफसोस की बात यह है कि चीन की इस कंपनी ने ईमेल के जरिए दिए गए बयान में यह खुलासा नहीं किया कि भारत में कितने यूनिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

वहीं, एलजी द्वारा निर्मित गूगल नेक्सस 5एक्स की भारत में बिक्री 21 अक्टूबर को शुरू हुई थी। याद रहे कि नेक्सस 6पी के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है और 64 जीबी वेरिएंट 42,999 रुपये में मिलेगा।

हुवावे गूगल नेक्सस 6पी यूएसबी टाइप-सी और नेक्सस इंप्रिंट फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

हुवावे नेक्सस 6पी फुल-मेटल स्मार्टफोन है जो एल्यूमीनियम से बना है। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। इस हैंडसेट में एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। डिवाइस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। डिवाइस को पावर देगी 3450 एमएएच की बैटरी। इसमें क्विक चार्ज फ़ीचर के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। इस फ़ीचर के बूते मात्र 10 मिनट के चार्ज में बैटरी 7 घंटे तक चलेगी। हैंडसेट एल्यूमीनियम और ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »