• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google ने लॉन्च किया Nearby Share, अब Apple के AirDrop जैसा फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी

Google ने लॉन्च किया Nearby Share, अब Apple के AirDrop जैसा फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी

फिलहाल यह Nearby Share फीचर चुनिंदा Google Pixel और Samsung सक्षम स्मार्टफोन पर ही काम करेगा, हालांकि गूगल ने यह साफ नहीं किया है कि वो फोन कौन-कौन से होंगे।

Google ने लॉन्च किया Nearby Share, अब Apple के AirDrop जैसा फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी

भविष्य में अन्य डिवाइस में भी जुड़ेगा Nearby Share का सपोर्ट

ख़ास बातें
  • कुछ एंड्रॉयड फोन के लिए ज़ारी किया गया है Nearby Share फीचर
  • Chromebooks को भी जल्द मिलेगा नियरबाय शेयर फीचर का सपोर्ट
  • फीचर में यूज़र्स अपने फोन की विजिबिल्टी को कर सकते हैं कस्टमाइज़
विज्ञापन
Nearby Share एक फाइल शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जो कि आखिरकार एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए लॉन्च कर दिया गया है। इस फीचर की मदद से दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन आपस में फाइल शेयर कर सकते हैं, हालांकि यह फीचर केवल एंड्रॉयड 6 व उससे ऊपर के वर्ज़न में ही सपोर्ट करता है। बता दें, यह फीचर Apple के AirDrop फाइल शेयरिंग प्लेटफॉर्म जैसा ही है। लम्बे इंतज़ार के बाद अब आखिरकार Google ने इस फीचर को रोलआउट कर दिया है। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा Google Pixel और Samsung सक्षम स्मार्टफोन पर ही काम करेगा, हालांकि गूगल ने यह साफ नहीं किया है कि वो फोन कौन-कौन से होंगे। उम्मीद करते हैं कि आने वाले हफ्तों में अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए भी इस नियरबाय शेयर फीचर को पेश कर दिया जाएगा। यह फीचर आने वाले महीनों में Chromebooks को भी सपोर्ट करेगा।

इस फीचर की जानकारी साल से शुरुआत से ही सामने आ गई थी, पुरानी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस फीचर को Fast Share के नाम से जाना जाएगा। Nearby Share बिल्कुल Apple के AirDrop फीचर की तरह काम करेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको वो फाइल चुननी होगी, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं। इसके बाद आपको ‘Nearby Share' का विकल्प सिलेक्ट करना होगा। कुछ देर के इंतज़ार के बाद आपको अपने फोन की स्क्रीन पर आस-पास के एंड्रॉयड स्मार्टफोन दिखेंगे। इसके बाद आपको बस उस डिवाइस के नाम पर क्लिक करना है, जिसके साथ आप फाइल शेयर करना चाहते हैं और फिर वो फाइल उस डिवाइस में आसानी से चली जाएगी। फाइल प्राप्त करने वाले रिसीवर को विकल्प दिया जाता है कि वह फाइल को Accept करना चाहता है या फिर Decline। तो ऐसे में बिना आपकी इज़ाजत के आपको कोई भी फाइल प्राप्त नहीं होगी। Google का कहना है कि Nearby Share फीचर ऑटोमैटिकली फाइल्स को भेजने के लिए बेस्ट प्रोटोकॉल का चुनाव करता है, जो कि ब्लूटूथ, ब्लूटूथ लो एनर्जी, WebRTC, या पीयर-टू-पीयर वाई-फाई हो सकता है। यह आपको ऑफलाइन होने पर भी फाइल्स भेजने की इज़ाजत देता है।

AirDrop की तरह ही इसमें भी आप अपने फोन की विजिबिल्टी को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आपके पास  'Hidden,' 'Some contacts,' व 'All contacts' जैसे विकल्प मौजूद होते है। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि आप अज्ञात रूप से भी फाइल भेज सकते हैं और फाइल को प्राप्त भी कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि आपको किसी व्यक्ति के साथ एक बार फाइल शेयर करने के लिए उसका कॉन्टेंक्ट सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जैसे कि हमने बताया फिलहाल इस फीचर का इस्तेमाल कुछ गूगल प्रोडक्ट्स पर ही किया जा सकता है, लेकिन आने वाले समय में इसमें अन्य एंड्रॉयड फोन और क्रोमबुक्स भी शामिल किए जाएंगे। गूगल के प्रवक्ता ने The Verge को जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल iPhone models, macOS devices, और Windows devices  पर इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन भविष्य में इन प्लेटफॉर्म पर भी सपोर्ट पेश किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Android, Nearby Share, Apple AirDrop, Pixel, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »