मोबाइल में डेटा की खपत कम करने के लिए आए कई नए फीचर

Google अपने डेटैली ऐप को अपडेट कर रही है, जिससे स्मार्टफोन में डेटा की खपत कम की जा सके। नवंबर 2017 में कंपनी ने...

मोबाइल में डेटा की खपत कम करने के लिए आए कई नए फीचर

मोबाइल में डेटा की खपत करने के लिए आया नया फीचर

विज्ञापन
Google अपने डेटैली ऐप को अपडेट कर रही है, जिससे स्मार्टफोन में डेटा की खपत कम की जा सके। नवंबर 2017 में कंपनी ने डेटैली ऐप की शुरुआत की थी, जिससे एंड्रॉयड फोन यूज़र का डेटा एक तय सीमा में ही खर्च हो। इसमें यूज़र को डेटा की खपत पर नियंत्रण की सुविधा मिलती है। गूगल अब डेटैली को अपग्रेड कर 4 नए फीचर जोड़ रही है। इसमें दैनिक डेटा की सीमा और गेस्ट मोड शामिल है, जो यूज़र के लिए डेटा की कटौती करेंगे।

गूगल ने डेटैली में दिए गए अपडेट को लेकर ब्लॉग पोस्ट में विस्तार से समझाया है। प्रमुख फीचर में डेली लिमिट का भी ज़िक्र किया गया है। नया डेली लिमिट फीचर यूज़र का डेटा हर दिन बचाएगा। इसमें अधिकतम दैनिक लिमिट सेट कर यूज़र फालतू डेटा खपत से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यूज़र बाकी डेटा को दिन भर के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। डेटैली से उन यूज़र को मदद मिलेगी, जिनको डेटा की खपत का ख्याल नहीं रहता और वक्त पर डेटा नहीं मिल पाता।

डेटैली एक और नए फीचर के साथ आ रहा है, जिसे 'गेस्ट मोड' नाम दिया गया है। गेस्ट मोड के ज़रिए यह नियंत्रित करने में मदद मिलती है कि किसी और के हाथ में फोन जाने पर कितना डेटा खर्च होगा। यह फीचर वहां कारगर होगा, जहां फोन परिवार के कई सदस्यों के हाथ में आते-जाते रहते हैं। साथ ही 'अनयूज्ड ऐप्स' फीचर है, जिसमें अगर आपने कोई ऐप इस्तेमाल करना बंद कर दिया है, तो डेटा की खपत नहीं होगी। गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में बताया कि 20 फीसदी डेटा की खपत सिर्फ बैकग्राउंड ऐप से होती है। ऐसे ऐप, जो महीनेभर से खोले ही नहीं गए हैं। नया फीचर ऐसे ऐप की पहचान कर लेगा और आपके डेटा की बचत होगी।

आखिर में, गूगल ने नया वाई-फाई मैप उतारा है, जो डेटैली ऐप में ही यूज़र को मिलेगा। यह आस-पास के वाई-फाई नेटवर्क की पहचान कर लेगा और बेहतर सिग्नल के हिसाब से सुझाव मिल जाएंगे। ध्यान रहे, लेटेस्ट अपडेट जारी हो चुका है और डेटैली ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Datally, Datally, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »