Gionee S12 Lite तीन रियर कैमरों के साथ 5 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Gionee S12 Lite में 6.52 इंच का आईपीएस एलसीडी (720 x 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

Gionee S12 Lite तीन रियर कैमरों के साथ 5 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा जियोनी एस12 लाइट में
  • Gionee S12 Lite को नाइजीरिया में लॉन्च किया जाना है
  • जियोनी एस12 लाइट की बैटरी 4,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Gionee S12 Lite से पर्दा उठ गया है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बजट हैंडसेट वाले हैं। जियोनी एस12 लाइट में 6.52 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है और इसमें मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल जियोनी एस12 में भी हुआ है। फिलहाल, स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। प्रतीत होता है कि यह जियोनी एस12 का कमज़ोर वर्ज़न है।
 

Gionee S12 Lite specifications

डुअल-सिम जियोनी एस12 लाइट में 6.52 इंच का आईपीएस एलसीडी (720 x 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन को 5 अक्टूबर को नाइजीरिया में लॉन्च किया जाना है। यह एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए PowerVR GE 8320 GPU इंटीग्रेटेड है। जियोनी हैंडसेट में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव होगा।

फोटो और वीडियो के लिए Gionee S12 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसे टियरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

जियोनी एस12 लाइट की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह एफएम रेडियो, माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक से लैस है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। फोन ब्लू और ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee, Gionee S12 Lite, Gionee S12 Lite Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »