जियोनी एम6 प्लस में होगी 6020 एमएएच की बैटरी, टीज़र से खुलासा

जियोनी एम6 प्लस में होगी 6020 एमएएच की बैटरी, टीज़र से खुलासा
विज्ञापन
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए मशहूर कंपनी जियोनी 26 जुलाई को चीन में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस इवेंट में अपने एम6 और एम6 प्लस स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। गौर करने वाली बात है कि चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी टीना की लिस्टिंग से जियोनी एम6 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। अब कंपनी ने ही इस हैंडसेट के प्लस वेरिएंट में 6020 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा किया है। जियोनी एम6 प्लस के बाकी स्पेसिफिकेशन अब भी किसी पहेली की तरह हैं।
 
gionee-m6-plus-battery-rayarena

दरअसल, कंपनी ने अपने एम6 प्लस का एक टीज़र इमेज जारी किया है जिसमें 6,020 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी दी गई है। वैसे, इसमें चौंकाने वाला कुछ भी नहीं है। क्योंकि टीना की वेबसाइट पर जियोनी एम6 को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया था।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, जियोनी एम6 में 5.5 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यह डुअल सिम हैंडसेट 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। 5000 एमएएच बैटरी वाला यह 4जी फोन वॉयस ओवर एलटीई और फिंगर प्रिंट स्कैनर से लैस होगा।

उम्मीद है कि जियोनी अपने एम6 और एम6 प्लस को चीन में लॉन्च करने के बाद जल्द ही भारतीय मार्केट में भी पेश करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , gionee, Gionee M6, Gionee M6 Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »