Gionee ने लॉन्च से पहले अपने दो नए स्मार्टफोन की जानकारी दी

आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन पहले, जियोनी ने एफ6 और एफ205 बेज़ल लेस स्मार्टफोन के बारे में अपने वीबो अकाउंट के जरिए खुलासा किया है। उम्मीद की जा रही है कि 26 नवंबर को होने वाले इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले आठ स्मार्टफोन में से ये दो हैं।

Gionee ने लॉन्च से पहले अपने दो नए स्मार्टफोन की जानकारी दी
ख़ास बातें
  • टीज़र के मुताबिक, जियोनी एफ6 व एफ205 हैंडसेट में बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा
  • एक टीज़र से आने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च का पता चलता है
  • जियोनी एफ205 को एक टीना लिस्टिंग में देखा गया
विज्ञापन
आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन पहले, जियोनी ने एफ6 और एफ205 बेज़ल लेस स्मार्टफोन के बारे में अपने वीबो अकाउंट के जरिए खुलासा किया है। उम्मीद की जा रही है कि 26 नवंबर को होने वाले इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले आठ स्मार्टफोन में से ये दो हैं। इसके अलावा इसी इवेंट में कंपनी द्वारा एम7 प्लस, एस11, एस11एस और स्टील 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के संकेत भी मिले हैं।

जियोनी द्वारा पोस्ट किए गए दोनों टीज़र से एफ6  और एफ205 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी जानकारी का खुलासा नहीं होता है। हालंकि, दोनों स्मार्टफोन में एडवांस्ड डिस्प्ले पैनल के साथ एक फुल स्क्रीन का अनुभव मिलने की पुष्टि होती है। दोनों हैंडसेट में पतले बेज़ल और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला स्क्रीन होगा। इस टीज़र से यह भी पुष्टि होती है कि इन स्मार्टफोन को 26 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसके अलावा, एक टीज़र से पता चलता है कि चीनी कंपनी आने वाले इवेंट में जियोनी एम7 प्लस, एस11, एस11एस और स्टील 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
 
gionee

अगर मीडिया रिपोर्ट में आए दावों की मानें तो जियोनी एफ205 में एक 5 इंच डिस्प्ले होगा और इसमें मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में एक क्वाड-कोर सीपीयू और 2 जीबी रैम दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 16 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा, फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित कस्टम स्किन दी जाएगी।

जियोनी एफ6 को हाल ही में एक टीना लिस्टिंग पर देखा गया था जिससे फोन में एक 5.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। फोन में एक मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट, 1.4 गीगाहर्टज़ सीपीयू और 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 32 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 7.1.1, 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप और एक 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा, हैंडसेट में एक 2970 एमएएच बैटरी होने की उम्मीद है।

इससे पहले आईं ख़बरों में पता चला था कि जियोनी एम7 प्लस और एम2018 आने वाले सभी स्मार्टफोन में टॉप-एंड मॉडल होंगे। इन स्मार्टफोन में एक लेदर रियर पैनल, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी।

जियोनी चीन के शेनज़ेन में आठ स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए एक इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट चीन में शेनज़ेन सैटेलाइट टीवी के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Gionee, Gionee F6, Gionee F205, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »