जियोनी एफ5 लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच की बैटरी और 4 जीबी रैम

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 फरवरी 2017 12:18 IST
ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट को सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है
  • इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपेसट दिया गया है
  • जियोनी एफ5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
जियोनी स्टील 2 के बाद कंपनी ने अपनी एफ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन जियोनी एफ5 लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है और यह मार्केट में उपलब्ध है। जियोनी एफ5 की कीमत 1799 चीनी युआन (करीब 17,999 रुपये) है। इस हैंडसेट की अहम खासियतें 4 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी है।

जियोनी ने स्मार्टफोन को गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में पेश करने का फैसला किया है। मेटल बॉडी वाले इस डिवाइस में फ्रंट पैनल पर फिज़िकल होम बटन है। वॉल्यूम और पावर बटन दायें किनारे पर मौज़ूद हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जियोनी एफ5 में 5.3 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपेसट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है।

कैमरे की बात करें तो जियोनी एफ5 में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए मौज़ूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अमिगो ओएस 3.2 का इस्तेमाल किया गया है। जियोनी एफ5 में फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन के नीचे मौज़ूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 150x74.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी वीओएलटीई, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.