• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 3,900mAh बैटरी, 6GB रैम, 13MP कैमरा वाला सस्ता Gionee P50 Pro फोन लॉन्च, फ्रंट से iPhone जैसा देगा फील

3,900mAh बैटरी, 6GB रैम, 13MP कैमरा वाला सस्ता Gionee P50 Pro फोन लॉन्च, फ्रंट से iPhone जैसा देगा फील

अपने लुक से यह भले ही एक हाई-एंड फोन नजर आता है, लेकिन फीचर्स के मामले में एंट्री लेवल स्‍पेक्‍स समेटे हुए हैं।

3,900mAh बैटरी, 6GB रैम, 13MP कैमरा वाला सस्ता Gionee P50 Pro फोन लॉन्च, फ्रंट से iPhone जैसा देगा फील

Gionee P50 Pro स्‍मार्टफोन की शुरुआती कीमत 659 (7,693 रुपये) युआन है।

ख़ास बातें
  • Gionee P50 Pro स्‍मार्टफाेन एंट्री लेवल के फीचर्स ऑफर करता है
  • कंपनी ने कुल 3 वैरिएंट लॉन्‍च किए हैं
  • अभी इसे सिर्फ चीन में पेश किया गया है
विज्ञापन
चीनी टेक कंपनी जिओनी (Gionee) ने Gionee P50 Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। आमतौर पर डिवाइसेज कुछ खूबियां समेटे हुए होती हैं, लेकिन यह फोन अपने बड़े नॉच से आईफोन जैसा और कैमरा मॉड्यूल से हुवावे के P50 Pro की तरह दिखाई देता है। अपने लुक से यह भले ही एक हाई-एंड फोन नजर आता है, लेकिन फीचर्स के मामले में एंट्री लेवल स्‍पेक्‍स समेटे हुए हैं। भारत में जिओनी का मार्केट सिमटा हुआ है और कंपनी ने इस डिवाइस को अपने होम मार्केट में उतारा है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में।  
 

Gionee P50 Pro के प्राइस और उपलब्‍धता 

Gionee P50 Pro स्‍मार्टफोन की शुरुआती कीमत 659 (7,693 रुपये) युआन है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज के प्राइस हैं। कंपनी ने कुल 3 वैरिएंट लॉन्‍च किए हैं। बाकी दो मॉडल 4 जीबी रैम+ 128 जीबी स्‍टोरेज व 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्‍टोरेज में आते हैं। इनके दाम 739 युआन (8,627 रुपये) और 759 (8,860 रुपये) युआन हैं। फोन को चीन में पेश किया गया है और इसे JD.com के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी ने ब्राइट ब्लैक, डार्क ब्लू और क्रिस्टल कलर्स में फोन को उतारा है। भारत समेत बाकी मार्केट्स में इसे लाया जाएगा या नहीं, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Gionee P50 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Gionee P50 Pro स्‍मार्टफाेन एंट्री लेवल के फीचर्स ऑफर करता है। इसमें 6.5 इंच का LCD पैनल है, जिसमें फुल HD+ रेजॉलूशन उभरता है। फोन के बैक में गोल आकार के दो कैमरा मॉड्यूल हैं। इसे देखकर लगता है कि कई बैक कैमरे इस फोन में दिए हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ 13 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा इस फोन में दिया गया है। वहीं, आगे की तरफ बड़े से नॉच में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। 

इस फोन में Unisoc T310 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक एंट्री लेवल प्रोसेसर है। हैरानी इसकी बैटरी पावर से होती है। Gionee P50 Pro में 3900mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे में फास्‍ट चार्जिंग बेहद जरूरी हो जाती है, पर कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है साथ ही यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »