जियोनी एल्फी ई8 फोन होगा 8 अक्टूबर को भारत में लॉन्च

जियोनी एल्फी ई8 फोन होगा 8 अक्टूबर को भारत में लॉन्च
विज्ञापन
जियोनी गुरुवार (8 अक्टूबर) को भारत में अपना एल्फी ई8 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस वीकेंड लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया। इनवाइट में लिखा है, ''ब्लॉक योर डेट फोर सम ग्रेट न्यूज़'' स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ कंपनी ई-कॉमर्स बिजनेस में अपनी एंट्री के बारे में भी की जानकारी देगी।

कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन के रिलीज की तारीख और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके लिए हमें गुरुवार तक का इंतज़ार करना होगा। गौर करने वाली बात है कि जियोनी एल्फी ई8 को जून में चीन में 3,999 चीनी युआन (करीब 41,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

जियोनी एल्फी ई8 की सबसे बड़ी खासियत इसका 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सॉफ्टवेयर की मदद से 120 मेगापिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के तस्वीरें ले सकता है। जियोनी के इस डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, लूज़लेस जूम, 4के रिज़ॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग, अलग से कैमरा बटन, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और 0.08 सेकेंड में ऑटोफोकस जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन के बैकपैनल पर 'बायलॉजिकल' फिंगरप्रिंट रीडर भी है। स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है।
gionee elife e8 fingerprint sensor official
(पढ़ें: जियोनी एल्फी ई8 बनाम एचटीसी वन एम9+ सुप्रीम कैमरा)

एल्फी ई8 स्मार्टफोन अमिगो 3.1 यूज़र इंटरफेस पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 6 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 490 पीपीआई। स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 (एमटीके6795) चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। यह 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें एनएफसी कनेक्टिविटी भी मौजूद है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3520 एमएएच की बैटरी और डिवाइस में फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »