4,500mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ Gigaset GS5 स्मार्टफोन लॉन्च, ये है कीमत...

Gigaset GS5 की कीमत EUR 229 (लगभग 20,000 रुपये) होगी, यह फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की सेल का ऐलान नहीं किया गया है, यह केवल Available soon के साथ लिस्ट है।

4,500mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ Gigaset GS5 स्मार्टफोन लॉन्च, ये है कीमत...

डार्क टाइटेनियम ग्रे और लाइट पर्पल कलर में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Gigaset GS5 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है गिगासेट जीएस5
  • फोन में 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
विज्ञापन
Gigaset GS5 स्मार्टफोन को मिड-रेंज रग्ड स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन के साथ कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी दी है, जो कि काफी असामान्य है। दरअसल, पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां स्मार्टफोन के साथ रिमूवेबल बैटरी नहीं देती है, ये सुविधा केवल फीचर फोन में ही मिलती है। लेकिन Gigaset GS5 स्मार्टफोन के तौर पर आपको लम्बे समय बाद ऐसा स्मार्टफोन मिलेगा, जिसकी बैटरी आप रिमूव कर सकते हैं। Gigaset Communications जर्मन स्मार्टफोन कंपनी है, जो कि भले ही बाकि मार्केट में ज्यादा लोकप्रिय न हो, लेकिन यूरोप के कई हिस्सों में इस कंपनी की मजबूत पकड़ है।
 

Gigaset GS5 price

Gigaset GS5 की कीमत EUR 229 (लगभग 20,000 रुपये) होगी, यह फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की सेल का ऐलान नहीं किया गया है, यह केवल Available soon के साथ लिस्ट है। फोन में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं वो हैं डार्क टाइटेनियम ग्रे और लाइट पर्पल।
 

Gigaset GS5 specifications

डुअल-सिम Gigaset GS5 फोन Android 11 पर काम करता है, जिसे Android 12 मिलने का वादा किया गया है। इसमें 6.3-इंच का फुल एचडी+ (2340 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, सेल्फी के लिए इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 4,500 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ 5.0 और एनएफसी सपोर्ट मिलेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gigaset GS5, Gigaset GS5 price, Gigaset GS5 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »